फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vice President hamid ansari said : consensus on equality '

उपराष्ट्रपति ने फिर जताई देश में असहिष्णुता पर चिंता

Wed, 18 Nov 2015 08:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Nov 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
Vice President hamid ansari said : consensus on equality '

असहिष्णुता पर चल रही लगातार बहस में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विविधता और असहमति के खिलाफ असहिष्णुता की प्रवृत्ति चिंताजनक है।

विज्ञापन


अंसारी ने ये बाते पुणे इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही जहां वे सोशल इनोवेशन एंड सोशल हार्मनी विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समानता पर आम सहमति होनी चाहिए।
विज्ञापन

संविधान में है प्रावधान

Vice President hamid ansari said : consensus on equality '

अंसारी ने कहा कि भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा, समूह के अधिकारों के साथ-साथ व्यक्तिगत अधिकार के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि समानता, सशक्तीकरण और न्याय एक लोकतांत्रिक समाज की बुनियाद हैं। अंसारी ने कहा कि इस विविधता से भरे समाज में, अनेकानेक पहचना वाले लोगों के प्रति हमें संवेदनशील होना होगा, अन्यथा यह बहुसंख्यकवादी लोकतंत्र हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed