फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   very few people in pakistan want to see me alive says abdulla

'पाक में लोग मुझे जिंदा नहीं देखना चाहते'

Thu, 30 Jan 2014 09:23 AM IST
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
very few people in pakistan want to see me alive says abdulla

कश्मीर मुद्दे का पाकिस्तान समाधान नहीं चाहता है और पाकिस्तान में लोग मुझे बहुत कम लोग जिंदा देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने बीबीसी के कार्यक्रम हार्डटॉक में कहा है कि उन्होंने हाल में ऐसा कोई संकेत नहीं देखा जिससे लगे कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहता हो।

जब उनसे पूछा गया कि परवेज़ मुशर्रफ़ ने स्पष्ट कहा था कि पाकिस्तान, कश्मीर का अपने क्षेत्र में विलय देखना नहीं चाहता है बल्कि उन्होंने विसैन्यीकरण और कश्मीर को अधिक स्वयत्तता देने की बात कही थी, साथ ही मुशर्रफ़ ने कहा था कि समय के साथ पाकिस्तान इस बात को स्वीकार कर लेगा कि कश्मीर उसका नहीं भारत का अंग है। तो क्या इससे यह संकेत नहीं मिलता कि पाकिस्तान ने समाधान की दिशा में क़दम बढ़ाए हैं?
विज्ञापन


इस पर उमर अब्दुल्ला ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि मुशर्रफ़ के समय में हमने एक अच्छा मौका गँवा दिया। यदि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार, परवेज़ मुशर्रफ़ के दीर्घकालिक चार सूत्रीय कार्यक्रम पर चलती है तो हम समाधान के क़रीब हो सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि नवाज़ शरीफ़ भी तो आपसी व्यापार और द्विपक्षीय रिश्ते बेहतर करने की बात कर रहे हैं तो उन्होंने जबाव दिया कि नवाज़ शरीफ़ कश्मीर के मुद्दे पर ऐसी कोई बात नहीं कर रहे हैं जो उनकी पिछली सरकारों से अलग हो।

जान के दुश्मन
तो क्या आप यह मानने को तैयार नहीं हैं कि कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान की नीयत साफ़ है? इस सवाल पर उमर ने कहा, "दुर्भाग्य से हाल ही में मुझे इसका कोई सबूत नहीं मिला।"


उमर का कहना है कि वे सुरक्षा घेरे में इसलिए रहते हैं क्योंकि कुछ पाकिस्तानी उनकी जान लेना चाहते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान के साथ स्वयं सीधी बातचीत करते हैं तो उमर ने जबाव दिया कि नहीं।

उमर ने कहा, "हम पड़ोसी ज़रूर हैं लेकिन हमारे रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं। मैं हर समय इसलिए ही सुरक्षा से घिरा रहता हूँ क्योंकि पाकिस्तान में बहुत से ऐसे लोग हैं जो मुझे ज़िंदा देखना नहीं चाहते हैं।"

कश्मीर का पहाड़ी क्षेत्र 60 सालों से अधिक से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed