{"_id":"bf23e934-58f4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"verma-committee-opinion-sent-to-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने वर्मा समिति को भेजी राय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस ने वर्मा समिति को भेजी राय
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के बाद देश में जोर पकड़ रहे दुष्कर्म विरोधी कड़े से कड़े की मांग के साथ सुर में सुर मिलाते हुए कांग्रेस ने वर्मा समिति को अपनी राय सौंप दी है। बलात्कार के दोषी की सजा बढ़ाने की मांग हो या फिर किशोर की परिभाषा बदलने की बात कांग्रेस ने वर्मा समिति से बेहद कड़ा कानून बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी करतूत करने की हिम्मत न कर सके।
विज्ञापन
सरकार ने दुष्कर्म निरोधी कानून में संशोधन के लिए वर्मा समिति का गठन किया है। सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को कड़े कानून बनाने के सिलसिले में अपनी राय समिति को देने के लिए कहा था। इसी क्रम में कांग्रेस ने वर्मा समिति को तीन दिन पहले अपनी राय भेजी। कांग्रेस ने अपनी राय के बारे में बताने से इंकार किया है। पार्टी नेता पीसी चाको ने कहा कि पार्टी बेवजह किसी विवाद में पड़ना नहीं चाहती। इसलिए अपनी राय सार्वजनिक न करने का फैसला किया गया है। चाको ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि इस मामले में वर्मा समिति जल्द कड़े कानून के साथ अपना निष्कर्ष दे। इसलिए वह अपनी राय का खुलासा नहीं करेगी।
विज्ञापन
पार्टी ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी कार्रवाई के पक्ष में है, जिनके खिलाफ बलात्कार से संबंधित मामले चल रहे हैं। मगर पार्टी के सूत्र इस दिशा में अपराध की प्रकृति पर ध्यान देने की बात कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसे मामलों में फर्जी आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश भी की जा सकती है। इसलिए संशोधित कानून में सतर्कता के प्रावधान जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन