फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   verdict on salman khan appeal in hit and run case on june 10

हिट एंड रन: सलमान की किस्मत का फैसला 10 जून को

Wed, 08 May 2013 07:51 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 08 May 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
verdict on salman khan appeal in hit and run case on june 10

हिट एंड रन मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप के खिलाफ के बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपील पर मुंबई सेशन कोर्ट आगामी 10 जून को अपना फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन


2002 में हुई इस दुर्घटना के मामले में मजिस्ट्रेट ने उन पर गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज करने को कह था, जिसे सलमान ने चुनौती दी है।

बुधवार को हुई बहस के बाद सेशन जज यूबी हेजिब ने फैसला सुनाने के लिए 10 जून की तारीख निर्धारित की है।

47 वर्षीय एक्टर को कोर्ट ने निजी तौर पर पेश होने से छूट दे थी क्योंकि उनके वकील अशोक मुदारगी ने बताया कि वह काम के सिलसिले में शहर से बाहर हैं।

मुदारगी ने जज के सामने दलील पेश करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट ने पूरी तरह से गलत कानून और सुबूतों के अभाव में सुनाया गया फैसला है।

उन्होंने इस बात पर गौर नहीं किया न तो एक्टर की किसी को मारने की मंशा थी और न ही उसे इस बात का पता था कि इस वजह से किसी की मौत भी हो सकती है।

इस धारा के तहत सलमान खान को 10 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed