{"_id":"40b5c1142d6c2feeca6450659378dfa6","slug":"verdict-in-delhi-gangrape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेपः 'जब तीन साल की सजा देनी थी तो पहले ही दे देते'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेपः 'जब तीन साल की सजा देनी थी तो पहले ही दे देते'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को तीन साल की सजा सुनाए जाने पर पीड़िता के परिवार ने सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा है, 'हमारी उम्मीद टूट गई है, कोर्ट को जब तीन साल की सजा देनी थी तो पहले ही सजा दे देना था।'
नाबालिग आरोपी को सजा सुनाए जाने से पहले पीड़िता की मां ने उसे फांसी देने की मांग की थी।
दिल्ली गैंगरेप: जनाक्रोश इतना और सजा इतनी कम
विज्ञापन
गौरतलब है कि, पिछले साल 16 दिसंबर को 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में रेप किया गया था।
मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी में एक आरोपी राम सिंह ने जेल में ही फांसी लगा ली थी। नाबालिग होने के कारण एक आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में मुकदमा चलाया गया। बोर्ड ने उसे तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन