फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   veerappa moily comments on ishrat jahan case

'दूसरा हलफनामा दायर करना कोई अपराध नहीं'

Thu, 03 Mar 2016 10:12 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Thu, 03 Mar 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
veerappa moily  comments on ishrat jahan case

पूर्व कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने संप्रग सरकार के इशरत जहां केस में दूसरा हलफनामा दायर करने के फैसले को सही ठहराते हुए पी चिदंबरम का बचाव किया है। साथ ही उन्होंने इस मामले से दूरी बनाने के लिए तत्कालीन गृह सचिव जीके पिल्लई की आलोचना की है। हलफनामे पर विवाद पिल्लई के बयान के बाद ही शुरू हुआ है।

विज्ञापन


इशरत जहां केस में जब दूसरा हलफनामा दायर किया गया, तब मोइली ही कानून मंत्री थे। उनके मुताबिक दूसरा हलफनामा दायर करना जुर्म नहीं है। पहला हलफनामा आईबी और खुफिया इनपुट पर आधारित था, जबकि दूसरा जांच रिपोर्ट पर विचार के बाद दायर किया गया था। उन्होंने चिदंबरम का बचाव करते हुए कहा कि चिदंबरम कहते हैं कि इशरत और उसके साथी गुजरात आने पर खुफिया एजेंसियों के जाल में फंस गए थे। यह खुद में फर्जी एनकाउंटर की पुष्टि करता है।
विज्ञापन


मोइली के अनुसार पूर्व गृह सचिव अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यह बहुत निंदनीय है। जब उनसे पूछा गया कि क्या हलफनामा निरीक्षण के लिए उनके मंत्रालय के पास आया था तो मोइली ने कहा कि उन्हें यह याद नहीं है। वैसे सामान्य तौर पर जब एडमिनिस्ट्रेटिव मिनिस्ट्री हलफनामे को अंतिम रूप दे देती है तो उसे कानून मंत्रालय या अटार्नी जनरल या किसी और के पास भेजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed