वसुंधरा ने साधा पीएम मोदी पर निशाना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को एक आम सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 200 में 163 विधायक और सांसदों को जो जीत मिली है वह किसी व्यक्ति विशेष के दम पर नहीं बल्कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है।
मोदी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए राजे ने कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि सिर्फ एक व्यक्ति के दम पर जीत मिली है तो उन्हें फिर से विचार करना होगा।
उन्होंने कहा कि जनता जिसके जब साथ खड़ी होती है तो कुछ भी संभव हो जाता है और जब जनता मुंह मोड़ती तो सब कुछ खत्म हो जाता है। इतना ही नहीं लोकसभा चुनावों में मिली जीत के लिए भी उन्होंने अपने विधायकों की पीठ थपथपाई।
वसुंधरा के इस बयान से भाजपा के में फूट के भी संकेत देखे जा रहे हैं।
मोदी पर राजे की नाराजगी हुई जाहिर
मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरों के बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का ये बयान मोदी पर परोक्ष तौर पर हमले के रूप में देखा जा रहा है।
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल बदलाव में राजस्थान को ज्यादा प्रतिनिधित्व के इरादे से उन्होंने ऐसा किया है क्योंकि राजस्थान से केंद्रीय मंत्रिमंडल में केवल एक ही सांसद को मंत्री पद मिला है।
हालांकि उस दौरान राजे राजस्थान के लिए और ज्यादा मंत्री पद देने की मांग की गई थी लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई थी।