फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   varun supporters attack on bjp MP office after Shyama Prasad Statement on Varun Gandhi

भाजपा सांसद के दफ्तर पर वरुण समर्थकों का हंगामा

Tue, 23 Sep 2014 06:52 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
varun supporters attack on bjp MP office after Shyama Prasad Statement on Varun Gandhi

भाजपा नेता वरुण गांधी के समर्थकों ने इलाहाबाद से पार्टी के ही सांसद श्यामाचरण गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ गुप्ता के बयान से नाराज वरुण के समर्थकों ने सांसद के आवास और कार्यालय पर हंगामा किया। जीटी रोड स्थित कार्यालय पर पथराव किया। नारेबाजी की।

कार्यालय के सामने लगी होर्डिंग और शीशे तोड़ डाले। इस घटना से पार्टी में हड़कंप मच गया। बाद में पार्टी नेताओं और सांसद की ओर से सफाई दी गई कि घटना में भाजपा कार्यकर्ता शामिल नहीं है।
विज्ञापन


सांसद की कारोबारी कंपनी एसबीडब्ल्यू उद्योग लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल की ओर से दो युवकों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामाचरण के बयान से भड़का गुस्सा

varun supporters attack on bjp MP office after Shyama Prasad Statement on Varun Gandhi

शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह की प्रेसवार्ता खत्म होने के बाद भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की ओर से सांसद पुत्र वरुण गांधी को मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाने के सवाल पर बिदक गए थे।

उन्होंने मेनका और वरुण के खिलाफ विवादित बयान दिया। इसे लेकर दो दिन बाद सोमवार को भाजपा का झंडा लेकर करीब दो दर्जन से ज्यादा युवक सांसद के बालसन चौराहा स्थित आवास और श्याम बीड़ी वर्क्स कार्यालय पर धमक पड़े।

सड़क पर खड़े होकर सभी ने नारेबाजी की। साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। सभी खुद को वरुण समर्थक बता रहे थे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सांसद अपने बयान के लिए खेद जताएं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने कहा कि प्रदर्शन व तोड़फोड़ में पार्टी कार्यकर्ता नहीं थे। कंपनी के श्याम बीड़ी वर्क्स के महाप्रबंधक ने लिखकर दिया कि प्रदर्शन में गोलू सोनकर, नीरज सोनकर समेत कई महिलाएं भी शामिल रहीं।

सभी ने गाली-गलौज के साथ पथराव कर बोर्ड और शीशे तोड़े हैं। कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज, फोटो और वीडियो पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

...क्या कहा था श्यामाचरण ने?

varun supporters attack on bjp MP office after Shyama Prasad Statement on Varun Gandhi

सांसद के मीडिया प्रभारी संतोष जैन ने कहा कि सांसद की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। कंपनी के जीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि वरुण गांधी के बहाने किसी ने साजिशन ऐसा कराया। इसमें पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं है।

वरुण अपने नाम के आगे से गांधी शब्द हटाकर फिर मैदान में उतरें। इससे उनको अपनी हकीकत का पता चल जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए वरुण का ही नाम क्यों उछाला जा रहा है।

इलाहाबाद से भी मुख्यमंत्री हो सकता है। मेनका गांधी अपने पुत्र का नाम ले रही हैं, वह भी अपने पुत्र का नाम ले सकते हैं।
वह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं। ऐसे बयान पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई के नाम पर कहा कि निष्कासन से नहीं डरता। निकालना हो तो पार्टी अभी निकाल दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed