फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vanzara said he had nod of modi to kill Ishrat

'नरेंद्र मोदी ने दिया था इशरत को मारने का आदेश'

Fri, 05 Jul 2013 12:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
vanzara said he had nod of modi to kill Ishrat

इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ में मामले में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के बाद रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन


नए खुलासे में बताया जा रहा है कि इशरत जहां और उनके साथियों को एनकाउंटर में मारने के आदेश गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए थे।

अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चार्जशीट में सीबीआई ने एक पुलिस अधिकारी के बयान को साक्ष्य के रूप में पेश किया है।

क्राइम ब्रांच के डीएसपी डीएच गोस्वामी ने अपने बयान में मुबंई की एक कोर्ट के एडिशनल ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट को बताया था कि उसने डीआईजी वंजारा को जीएल सिंघल से ये कहते हुए सुना था कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इशरत जहां और उसके साथियों को मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इशरत जहां पर की गई थी 70 राउंड फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी गोस्वामी ने अपने बयान में कहा है कि इशरत और उसके साथियों के एनकाउंटर के दो दिन पहले 12 जून, 2004 को वे भी जीएल सिंघल के साथ अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच ऑफिस गए थे। वहां एडीजी पीपी पांडेय, डीजी बंजारा और आईबी ऑफिसर राजिंदर कुमार पहले से ही मौजूद थे।

गोस्वामी के मुताबिक, ये पुलिस अधिकारी वहां लश्कर-ए-तैयबा के किसी ऑपरेशन बारे में बात कर रहे थे। राजिंदर कुमार ने बंजारा से इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करने को कहा।

गोस्वामी ने बताया है कि वंजारा ने उस समय कोड वर्ड में बात की थी और कहा था वो सफेद दाढ़ी और काली दाढ़ी से बात करेगा।

जांच एजेंसी ने चार्जशीट के साथ इस बयान को भी शामिल किया है। हालांकि सीबीआई ने साक्ष्य में बाद भी मोदी और शाह का नाम आरोपपत्र में शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed