{"_id":"4b47250f8b295f6ca25947297470dc36","slug":"vadra-land-deal-khemka-defends-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमका बोले, वाड्रा मामले में सही कार्रवाई की","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खेमका बोले, वाड्रा मामले में सही कार्रवाई की
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 19 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुड़गांव के विवादास्पद जमीन सौदे पर अपनी कार्रवाई को सही ठहराया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नैतिकता का तकाजा होता है कि शुरुआत ऊपर से हो और इसके लिए साहस तथा हिम्मत की आवश्यकता होती है।
एक टेलीविजन कार्यक्रम में खेमका ने कहा कि यदि आपको कार्रवाई करनी है तो इसकी शुरुआत शीर्ष बिल्कुल ऊपरी स्तर से करनी चाहिए। निचले स्तर के लोगों पर कार्रवाई करना काफी आसान है लेकिन जब बात उच्च स्तर के लोगों की होती है तो धोखे को धोखा कहने के लिए हिम्मत और साहस की जरूरत होती है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी से पूछा गया था कि क्या उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह जानते थे कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद को निशाना बना रहे हैं और इससे उनका करियर बन जाएगा।
विज्ञापन
खेमका ने पिछले साल अक्तूबर में वाड्रा और रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड के बीच हुए जमीन के दाखिल खारिज को रद्द कर दिया था। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया है कि सच्चाई का पता लगाने के लिए आपराधिक जांच की जरूरत थी।