फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uzbek ladies was pressurised to have sex for money

गैंगरेप किया, फिर सेक्स रैकेट में धकेल दिया

Wed, 19 Jun 2013 03:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Jun 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
uzbek ladies was pressurised to have sex for money

दिल्ली के लाजपत नगर में उज्बेकिस्तान की दो सगी बहनों से हुए गैंगरेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों बहनों का पासपोर्ट कब्जे में लेकर उनसे करीब साढ़े पांच महीने से देह व्यापार कराया जा रहा था।

विज्ञापन


वे दोनों इससे इंकार कती थीं, तो उनसे मारपीट कर गैंगरेप किया जाता था। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मारपीट और देह व्यापार कराने के आरोप में उज्बेकिस्तान महिला दिलफुजिया (35) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जिस्मफरोशी कराने वाले गिरोह की सरगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में चार-पांच दलालों को भी तलाश रही है। पुलिस उजबेकिस्तान एंबेसी के ट्रांसलेटर की सहायता ले रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों बहनें टूरिस्ट वीजा पर 10/11 जनवरी को भारत आई थीं और पहाड़गंज में ठहरी थीं। यहां उनकी मुलाकात दिलफुजिया से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवतियों ने आरोप लगाया है कि महिला ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और उनसे देह व्यापार कराने लगी। एक बहन दो महीने की गर्भवती भी है। बहनों ने दिलफुजिया के कब्जे से कई बार भागने का असफल प्रयास भी किया।

रविवार रात भागने में हुईं सफल
रविवार रात को दोनों बहनें फ्लैट से भागकर बदहवास हालत में आईएनए मार्केट के पास पहुंच गई थीं। यहां से दोनों बहनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मेडिकल जांच में उनके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। अस्पताल ने इसकी सूचना कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस को दी।

हाई प्रोफाइल ग्राहकों के पास भेजते थे युवतियों को
तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि उज्बेकिस्तान की दो सगी बहनों से देह व्यापार कराने वाली दिलफुजिया और दलाल एक दिन में लाखों रुपए कमा रहे थे।

दलाल युवतियों को दिल्ली-एनसीआर में हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के पास भेजते थे। दिलफुजिया वसंत कुंज के जिस फ्लैट में रह रही थी, उसका किराया 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह है।

यहां वह अफगानी दोस्त के साथ रह रही थी। पुलिस दिलफुजिया को वर्ष 2011 में देहव्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed