फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   utttar pradesh police found biggest stock of fake liquor

यूपी पुलिस ने पकड़ी नकली शराब की अब तक की सबसे बड़ी खेप

Tue, 02 Feb 2016 05:53 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 05:53 AM IST
विज्ञापन
utttar pradesh police found biggest stock of fake liquor

क्राइम ब्रांच इलाहाबाद ने रविवार रात शिवकुटी में दो बोलेरो सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद प्रतापगढ़ के महेशगंज इलाके की अवैध फैक्ट्री में छापा मारकर पांच ट्रक से ज्यादा नकली शराब जब्त की।

विज्ञापन


इस अवैध फैक्ट्री से 15 बंगाली मजदूरों को पकड़ा गया जबकि फैक्ट्री संचालकों में शामिल बाबागंज ब्लाक प्रमुख समेत दस जिम्मेदार लोग फरार हो गए।

पुलिस का दावा है कि यह यूपी में पकड़ी गई अवैध शराब की यह सबसे बड़ी खेप है। बरामद अवैध देशी और अंग्रेजी शराब की कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

विज्ञापन

राइस मिल में चल रहा था ये धंधा

utttar pradesh police found biggest stock of fake liquor

इलाहाबाद क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने रविवार रात शिवकुटी इलाके में दो बोलेरो को रोककर उसमें सौ पेटी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

उनसे पूछताछ में पता चला कि प्रतापगढ़ में महेशगंज इलाके के आजाद नगर रूमतीपुर में पुरानी राइस मिल में चोरी-छिपे अवैध शराब बानने की फैक्ट्री चल रही है।

फैक्ट्री चलाने वाले चार लोगों में बाबागंज का ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह भी शामिल है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे फैक्ट्री से कम दाम पर शराब खरीदकर बेचने के लिए इलाहाबाद ला रहे थे।

विज्ञापन

लगाए थे असली शराब के रैपर

utttar pradesh police found biggest stock of fake liquor

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी केएस इमेनुएल और डीआईजी जेके शाही के आदेश पर एएसपी (सीओ कर्नलंज) वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और झूंसी थाने की फोर्स रविवार आधी रात रात ही प्रतापगढ़ पहुंची।

फिर वहां से भी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर महेशगंज के आजाद नगर में अवैध शराब फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस छापे की भनक लगने से फैक्ट्री संचालक और मैनेजर समेत जिम्मेदार लोग भाग गए थे। पुलिस को फैक्ट्री में 15 बंगाली मजदूर काम करते मिले।

पुलिस ने रात भर तलाशी लेकर अवैध फैक्ट्री से 25 सौ पेटी नकली देशी शराब, 51 नकली अंग्रेजी शराब जब्त कर पांच ट्रकों में थाने भेजा।

शराब बनाने के कई उपकरण, मशीनें, आरओ प्लांट, केमिकल, प्लास्टिक की टंकियों में लगभग 10 हजार लीटर तैयार शराब, पैकिंग मशीनें भी जब्त की गई।

वहां नामी शराब कंपनियों के रैपर मिले। नकली शराब को असली ब्रांडेड शराब के रैपर लगाकर बेचा जा रहा था। अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed