फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uttarakhand Governor Aziz Qureshi transferred.

उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी का तबादला

Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
एजेंसी, ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी, ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Governor Aziz Qureshi transferred.

उत्तराखंड के राज्यपाल पद से हटाने की कोशिशों का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले डॉ. अजीज कुरैशी का तबादला मिजोरम कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेघालय के राज्यपाल कृष्ण कांत पॉल अब उनकी जगह लेंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को इन बदलावों को अपनी मंजूरी दे दी।

कुरैशी की नियुक्ति यूपीए सरकार ने की थी। माना जा रहा है कि कुरैशी का तबादला इसी वजह से किया गया है। राज्यपाल के तौर पर कुरैशी का कार्यकाल अभी मई 2017 तक बाकी है।
विज्ञापन


नई नियुक्तियों एवं प्रभार के बदलाव की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मेघालय के राज्यपाल पॉल को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली व्यवस्था तक वह मणिपुर के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। वहीं कुरैशी को बचे हुए कार्यकाल के लिए मिजोरम भेजा गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को मेघालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त कई राज्यपालों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन कुरैशी ने इस्तीफा न देकर सर्वोच्च अदालत की शरण ली थी।


उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि केंद्र में राजग सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने 30 जुलाई को उन्हें फोन कर इस्तीफा देने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed