{"_id":"48155368-df23-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-floods-troops-pulled-out-of-gauchar-camp-for-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के लिए जवानों को निकाला कैंप से बाहर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल गांधी के लिए जवानों को निकाला कैंप से बाहर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब आईटीबीपी के डीजी अजय चड्डा ने यह कहकर बवाल मचा दिया है कि उत्तराखंड दौरे के दौरान गोचर में राहुल गांधी के लिए कैंप खाली कराया गया था।
विज्ञापन
गोचर के इस कैंप में आईटीबीपी के जवान ठहरे हुए थे। इसके बावजूद राहुल गांधी को ठहराने के लिए इन जवानों को वहां से हटाया गया। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि आईटीबीपी ने किसके निर्देश पर ऐसा किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिस दिन गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड में वीआईपी को न जाने का निर्देश जारी किया था, उसी दिन राहुल गांधी ने सुरक्षा के पूरे तामझाम के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और 15 हजार गुजरातियों को बचाने के दावों से असहज केंद्र ने राज्यों को राहत बचाव कार्य में सीधे शामिल होने से मना कर दिया था। साथ ही वीआईपी के दौरे पर भी रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया।
हालांकि, बाद में सुशील कुमार शिंदे नरम पड़ गए थे और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हालात काफी सुधर गए हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी सहित कोई अन्य नेता वहां जाना चाहें, तो वे जा सकते हैं।