फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uttarakhand flood pm assures bahuguna of all assistance

बाढ़ प्रभावितों के जख्मों पर सरकार ने लगाया मरहम

Wed, 19 Jun 2013 12:55 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand flood pm assures bahuguna of all assistance

बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे उत्तराखंड में राहत व बचाव अभियान और तेज होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से बात कर मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विजय बहुगुणा से बात कर समय से प्रभावी राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोनिया ने उनसे राज्य में बचाव कार्य तेज करने और वहां फंसे पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को निकालने का अभियान तेज करने को कहा है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में राहत व बचाव कार्य के लिए सभी संबंधित मंत्रालयों व एजेंसियों से युद्ध स्तर पर काम करने को कहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को भी आश्वस्त किया है कि इस आपदा से निपटने के लिए राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध करायी जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित दूरदराज के क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना और वायु सेना को हेलीकॉप्टर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालय के इस उप क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ और बादल फटने व भूस्खलन के कारण अब तक सैकड़ों लोगो की मौत हो चुकी है और हजारों लोग वहां फंसे हुए हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गृहमंत्री, वीरभद्र सिंह और विजय बहुगुणा से बात की। उन्होंने उनसे उत्तराखंड में बाढ़ तथा भूस्खलन की विभीषिका के बीच राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस समस्या से निपटने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए तेजी से काम कर रही है।

उत्तराखंड में फंसे है सैकड़ों लोग

उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के फंसने की खबर के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को त्वरित कार्रवाई करने और वर्षा के कारण मार्ग में फंसे पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर मदद करने को कहा गया।

उत्तराखंड में आईटीबीपी के महानिरीक्षक को मुख्य सचिव से संपर्क रखने और राज्य सरकार को हर तरह की सहायता प्रदान करने को कहा गया है। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के दो दल पहले से ही उत्तराखंड में मौजूद हैं। राज्य में एक दर्जन अतिरिक्त दल और भेज दिए गए हैं।


राज्य सरकार ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हैलिकॉप्टरों की मदद भी मांगी थी। इस अपील के बाद रक्षा मंत्रालय ने हैलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। लेकिन खराब मौसम की वजह से हैलिकॉप्टरों को राहत और बचाव कार्यो में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed