फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uttar pradesh police firozabad firing

VIDEO: जब बदमाश ने यूपी पुलिस को दौड़ाया

Sun, 14 Sep 2014 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Sep 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police firozabad firing
यूपी के फीरोजाबाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक देसी तमंचे से गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहा है। खबर के मुताबिक पुलिस एक अपराधी नकुल यादव को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी।
विज्ञापन


अपराधी तो नहीं मिला लेकिन उसके भाई मोनू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। 15 मिनट तक वह पुलिस को खदेड़ता रहा। पुलिस भी उसको गिरफ्तार करने की जगह मौके से भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन


पुलिस के जाने के बाद आरोपी भी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फायरिंग करने वाले युवक और उसके भाई की तलाश शुरू कर दी है।

पता चला है कि मोनू यादव पर भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कुछ वक्त पहले ही जेल से वापस लौटा है। मोनू ने पहले खुद की कनपटी पर तमंचा रख पुलिस को डराया और बाद में गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस डर से वापस लौट गई कि कहीं वह खुद को गोली ना मार ले। आप भी देखिए ये वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed