{"_id":"aed70604-b2d8-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"uproar-in-south-africa-as-azam-khan-land-at-air-force-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम-शिवपाल की दक्षिण अफ्रीका यात्रा पर हंगामा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आजम-शिवपाल की दक्षिण अफ्रीका यात्रा पर हंगामा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोस्टन में अभद्रता के बाद अब उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान और शिवपाल सिंह यादव की दक्षिण अफ्रीका यात्रा को लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन
आजम खान और शिवपाल सिंह यादव एक भारतीय कारोबारी के भांजी की शादी में शामिल होने के लिए चार्टड प्लेन से दक्षिण अफ्रीका गए थे।
वह हवाई जहाज दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में एक वायु सेना की हवाई पट्टी पर उतरा।
दक्षिण अफ्रीका में सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने इसे सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग का मामला बताया है।
इस खबर को अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने प्रकाशित किया है।
खबर के अनुसार, कारोबारी गुप्ता भाइयों का कहना है कि हवाई जहाज को उस हवाई पट्टी पर उतारने के लिए वायु सेना से इजाजत ली गई थी। जबकि वायुसेना ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन
कारोबारी भाई अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। वे 1990 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। तीनों भाई दक्षिण अफ्रीका में सूचना प्रद्योगिकी उपलब्ध कराने वाले बड़े कारोबारियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
लगभग 200 अतिथियों को लेकर आए हवाई जहाज में आजम और शिवपाल के अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद थे।
अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि सेना के अलावा देश के उच्च पदाधिकारी, राष्ट्राध्यक्ष या राजनयिक ही इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।