{"_id":"2773bb1543f74ee16499d5a1df9f344f","slug":"uproar-in-muzaffarnagar-against-police-actions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगरः लोगों में गुस्सा, फूंका आजम का पुतला ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुजफ्फरनगरः लोगों में गुस्सा, फूंका आजम का पुतला
अमर उजाला, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पुलिस की दबिश और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध महिलाओं ने मंगलवार को पंचायत कर ऐलान किया कि पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एकपक्षीय कार्रवाई से क्षुब्ध गांव खरड़ की महिलाओं ने आजम खान का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया।
महिलाओं ने मंगलवार को गांव की प्राइमरी पाठशाला में पंचायत आयोजित की। पंचायत में महिलाओं ने कहा कि पुलिस गांव के युवकों और ग्रामीणों पर जुल्म कर रही है।
विज्ञापन
शासन और प्रशासन के दबाव में पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। उनके गांव के दर्जनों युवकों और ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया है। पुलिस निर्दोष युवकों और ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस दबिश के नाम पर महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार करती है। पुलिस दबिश और झूठी नामजदगी को लेकर महिलाओं की पंचायत में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा रहा।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि पुलिस को झूठी नामजदगी में निर्दोष युवकों एवं ग्रामीणों के विरुद्ध दबिश नहीं डालने दी जाएगी।,वे निर्दोषों को जेल नहीं जाने देंगी। सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार महिलाओं ने पंचायत में ऐलान करते हुए कहा कि पुलिस को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
सात नवंबर की महापंचायत स्थगित
हुसैनपुर कलां के तिहरे हत्याकांड को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में सात नवंबर को बुढ़ाना में महापंचायत स्थगित कर दी गई है। शासन और प्रशासन से वार्ता के बाद नवगठित भारतीय किसान मजदूर मंच ने सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार बुढ़ाना में आयोजित होने वाली पंचायत स्थगित करने की घोषणा की।
तिहरे हत्याकांड को लेकर गांव के मदरसे में जनसभा हुई थी। मृतक के आश्रितों को 25-25 लाख मुआवजा, एक-एक को सरकारी नौकरी, ग्रामीणों को शस्त्र लाइसेंस और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर सात नवंबर को बुढ़ाना में महापंचायत के आयोजन की घोषणा की गई थी।
भरोसा जीतने के लिए होगी पहल
सिसौली में होने वाली खाप चौधरियों की बैठक टलने के बाद अब गठवाला खाप दोनों जिलों में आपसी सौहार्द कायम करने के लिए पहल शुरू की है। गठवाला खाप चौधरियों की बैठक बुलाने की तैयारियों में जुट गया है। वेस्ट यूपी में आए दिन हो रही हिंसात्मक घटनाओं को रोकने के लिए भाकियू ने छह नवंबर को सिसौली में खाप चौधरियों और जमीयत के उलेमा की बैठक बुलाई थी।