फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uppcs exam pattern changed

UPPCS की कई परीक्षाओं का प्रारूप बदला

Fri, 26 Dec 2014 10:18 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
uppcs exam pattern changed

नए साल में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा से शुरुआत होगी। खास यह कि संख्या के लिहाज से यह आयोग की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। इसके लिए साढ़े छह लाख से अधिक आवेदन पहुंचे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा 25 जनवरी को होगी। गौर करने वाली बात यह भी है कि अन्य भर्ती परीक्षाओं से अलग इसमें सामान्य अध्ययन और हिन्दी के अलावा गणित तथा तर्क शक्ति के पेपर भी होंगे।
विज्ञापन


आयोग की लोअर सबऑर्डिनेट, आरओ-एआरओ समेत कई अन्य भर्ती परीक्षाओं का प्रारूप बदल गया है। इनमें सामान्य अध्ययन के साथ हिन्दी का महत्व बढ़ गया है।

पीसीएस का प्रारूप भी बदलने की उम्मीद

uppcs exam pattern changed

अगले साल से पीसीएस का प्रारूप बदलने की भी उम्मीद है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अभी गणित और तर्कशक्ति के अलग से पेपर नहीं होते हैं। सामान्य अध्ययन के पेपर में ही इन विषयों के सवाल होते हैं लेकिन राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा इससे अलग होगी।

आयोग राजस्व निरीक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार परीक्षा आयोजित करेगा। इनके कार्य को देखते हुए आयोग ने सामान्य अध्ययन और हिन्दी के साथ गणित एवं रिजनिंग की परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। परीक्षा में चार पेपर होंगे। सभी के लिए 100-100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य अध्ययन और हिन्दी के पेपर में एक-एक नंबर के 100 सवाल होंगे। गणित और रिजनिंग के पेपर में दो-दो अंक के 50-50 प्रश्न होंगे। इस तरह से गणित विषय के अभ्यर्थियों के लिए बेहतर मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed