फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uploading photo of goat who belongs to id-ul-fitra is illegal

सोशल साइट पर कुर्बानी के बकरे का फोटो लगाना नाजायज

Mon, 21 Sep 2015 09:07 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
uploading photo of goat who belongs to id-ul-fitra is illegal

इन दिनों व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर, स्काइप, सामा, मैसेंजर, ईमो आदि सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोग कुर्बानी के बकरों के फोटो डाल रहे हैं। जो इस्लाम में गैर शरई और रियाकारी (दिखावा) माना गया है। ऐसा करके वह अपनी कुर्बानी को नामुकम्मल (खंडित) करेंगे।

विज्ञापन


इस मामले में फतवा भी है, इसमें कहा गया है कि इस्लाम में जिंदा चीजों का फोटो खींचना नाजायज है। वह चाहे इंसान हो या जानवर। फोटोग्राफी को हराम करार दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बारे में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी की किताब ‘फतावा रजविया’ सहित कई दीगर किताबों में भी जिक्र मिलता है। इसमें उलमा भी अपनी राय में इसे नाजायज ही करार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इसमें दिखावा शामिल हो जाए तो कुर्बानी नहीं होगी

uploading photo of goat who belongs to id-ul-fitra is illegal

मौलाना डा. एजाज अंजुम, उस्ताद मदरसा मंजरे इस्लाम, दरगाह आला हजरत बरेली ने कहा कि कुर्बानी अल्लाह की रजा के लिए है। इसमें कोई दिखावा नहीं होता। इस तरह से कुर्बानी के जानवर का फोटो नेट पर उसकी कीमत के साथ फ्लैश करना इस्लाम ने दिखावा माना है। इससे बचना चाहिए और सिर्फ अल्लाह की रजा और नीयत होनी चाहिए।

हाफिज इमरान रजा बरकाती, प्रधानाचार्य मदरसा तालिमुल इस्लाम गरीब नवाज बिहार कलां, बरेली दिखावा इस्लाम में जायज नहीं है। जो बकरा कुर्बानी के लिए लाए हैं उसे जताना, दिखाना रियाकारी है। कुर्बानी सिर्फ लिल्लाहियत और अल्लाह की रजा के लिए है

कारी मोहम्मद अशराफ खां तहसीनी, प्रबंधक मदरसा जामे इस्लाम पदारतपुर बरेली कुर्बानी अल्लाह की रजा के लिए होती है। अगर इसमें दिखावा शामिल हो जाए तो कुर्बानी नहीं होगी। जो लोग भी नेटवर्किंग साइट पर जानवरों की नुमाइश कर रहे हैं वह नजायज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed