फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa still united majority with us admits manmohan

यूपीए एकजुट, बहुमत हमारे साथः प्रधानमंत्री

Tue, 27 Nov 2012 02:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 02:30 PM IST
विज्ञापन
upa still united majority with us admits manmohan

रिटेल में एफडीआई पर जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साफ किया है कि यूपीए सरकार सदन में बहुमत के प्रति आश्वस्त है। वहीं यूपीए के घटक दलों की बैठक खत्म होने के बाद संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों को बताया कि यूपीए के सभी दल पूरी तरह साथ हैं। अधिकतर सांसद रिटेल में एफडीआई मुद्दे पर चर्चा कराने के पक्ष में हैं। अंतिम फैसला बहस पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ही करेंगी।

विज्ञापन


यूपीए के घटक दलों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। मीटिंग में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी के शरद पवार, रालोद के अजित सिंह, द्रमुक के टीआर बालू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इधर द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने साफ किया है कि एफडीआई पर डीएमके सदन में सरकार के कदम का समर्थन करेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विपक्षी खेमा लोकसभा में नियम 184 और राज्यसभा में नियम 168 के तहत चर्चा कराना चाहता है जिसमें वोटिंग का प्रावधान है। विपक्ष का मानना है कि जिस तरह यूपीए के घटक दल द्रमुक से लेकर सहयोगी सपा और बसपा एफडीआई पर साथ नहीं हैं, वैसे में वोटिंग की नौबत आई तो सरकार को सदन में इस मुद्दे पर अल्पमत की फजीहत से गुजरना पड़ेगा। इसीलिए सरकार लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा कराने के पक्ष में है जिसमें वोटिंग का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed