फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UPA pressured me to drop names from CWG, coal reports: Rai

पूर्व कैग का चौंकाने वाला खुलासा, हंगामा शुरू

Sun, 24 Aug 2014 09:39 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
UPA pressured me to drop names from CWG, coal reports: Rai

भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखक परीक्षक विनोद राय की आने वाली किताब प्रकाशन से पहले विवादों में घिर गई है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विनोद राय ने दावा किया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व यूपीए सरकार के कुछ नेताओं ने उन पर कोयला घोटाले और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले की रिपोर्ट से कुछ नामों को हटाने के लिए दबाव डाला था।

विनोद राय ने बीबीसी से बातचीत में इस विषय पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन इस मामले पर कांग्रेस और अन्य कुछ दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने इन कथित दावों को किताब की बिक्री बढ़ाने की कोशिश बताया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने कहा है कि विनोद राय को उन नेताओं के नाम बताने चाहिए जिन्होंने कथित रूप से उन पर दबाव डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मीडिया से बात नहीं'

UPA pressured me to drop names from CWG, coal reports: Rai

पिछले साल कैग का पद छोड़ने वाले विनोद राय ने अपनी रिपोर्ट में टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन में 1.76 लाख करोड़ रुपए और कोयला आवंटन में 1.86 लाख करोड़ रुपए के राजस्व के नुकसान का आकलन किया था।

हाल के दिनों में एक के बाद एक कई पूर्व नौकरशाहों और नेताओं की लिखी किताबों में कांग्रेस और यूपीए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इनमें पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख, प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की लिखी किताबें शामिल हैं।

विनोद राय ने बीबीसी से कहा कि वह किताब आने से पहले इस बारे में मीडिया से बात नहीं करेंगे। उनकी किताब 20 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed