{"_id":"d51eac4e3450cc1ce988c8d3e0ea626b","slug":"upa-ministries-reviews-work-share-to-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सरकार के कामकाज में सीधे 'दखल' देंगे राहुल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन सरकार के कामकाज में सीधे 'दखल' देंगे राहुल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दागी सांसदों और विधायकों को बचाने वाले अध्यादेश की धज्जियां उड़ाकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही संकेत दिया था कि वे सरकार के कामकाज में दखल देने के मूड में हैं।
विज्ञापन
खास रणनीति के तहत यूपीए सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए राहुल गांधी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ खुद बैठक करेंगे। यह बैठक राहुल के कार्यालय 12 तुगलक लेन पर होगी।
विज्ञापन
इस बैठक में मुख्य रूप से कोर सेक्टर मसलन इनफ्रस्टाक्चर, इंडस्ट्री और मैनुफैक्चरिंग पर चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस के अन्य रणनीतिकार भी भाग लेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में कोर सेक्टर से जुड़े लंबित प्रोजेक्ट को शुरू करने और सरकार की सफलता को आगामी चुनाव में किस तरह जनता के बीच लाया जाए उस पर भी बातचीत होगी।
विज्ञापन
11 अक्टूबर को यूपीए सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड मंत्रियों ने राहुल गांधी को सौंपा था। राहुल और उनकी पार्टी हर हाल में चाहती है एक बार फिर केंद्र में यूपीए सरकार बने।
कांग्रेस के कुछ नेता पहले से ही मांग करते रहे हैं कि सरकार के कामकाज में राहुल बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कांग्रेस यूपीए सरकार की उपलब्धियों को आगामी लोकसभा चुनाव में भुनाना चाहती है।