फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upa govt gives financial aid to raebareli

रायबरेली पर यूपीए सरकार फिर मेहरबान

Fri, 18 Jan 2013 08:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 18 Jan 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
upa govt gives financial aid to raebareli

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनावी क्षेत्र रायबरेली को केंद्र सरकार ने एक बार फिर तोहफा दिया है। गुरुवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने उत्तर प्रदेश में टांडा से बांदा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-232 को चौड़ा कर दो लेन वाली पक्की सड़क बनाने की मंजूरी दी है। इस परियोजना में सरकार अपने खजाने से लगभग 1,118.79 करोड़ रुपये देगी।

विज्ञापन


यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) प्रारूप पर तैयार की जाएगी। यह परियोजना दो खंडों में पूरी होगी यानी कि टांडा से रायबरेली तक और रायबरेली से बांदा तक।
विज्ञापन


155.91 किमी लंबे टांडा से रायबरेली खंड पर 648.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि 133.2 किमी लंबे रायबरेली से बांदा तक सड़क को चौड़ा करने पर 470.64 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed