फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP Sunni leader gunned down in Baghdad

यूपी के मुस्लिम नेता की इराक में हत्या

Thu, 06 Mar 2014 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
UP Sunni leader gunned down in Baghdad

सुन्नी संप्रदाय के प्रमुख नेता और मुस्लिम विद्वान शेख औसेदुल हक कादरी की इराक की राजधानी बगदाद में आंतकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी थे और इराक में नायब काजी थे।

इराक अमेरिकी हमले के बाद से ही आतंकवाद से पीड़ित है। आतंकियों ने विदेशी नागरिकों और संयुक्त राष्ट्र के सहायताकर्मियों को निशाना बनाकर वहां पहले भी कई हमले किए हैं। लेकिन शायद ये पहली बार है कि इराक में किसी भारतीय नागरिक को आतंकियों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


कादरी की कार को बनाया निशाना
आंतकियों ने कादरी की कार को निशाना बनाकर हमला किया। हमले में कदरी के पिता और छोटे भाई बाल-बाल बच गए।

कादरी इराक में नायब कादरी के बतौर काम कर रहे थे। सुन्नी नेता होने के बाद भी अन्य धार्मिक समूहों के साथ उनके संबध सद्भावपूर्ण थे।

दुनिया भर में कादरी समुदाय के बीच 38 वर्षीय शेख औसेदुल हक कादरी बहुत लोकप्रिय थे। उनके अनुयायियों की संख्या भी कम न थी।

उनके पिता हजरत शालिमुल कादरी बदायूं में जामा मस्जिद के इमाम हैं। फिलहाल वे बगदाद की प्रसिद्व मजार 'बादा-पीर' के संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

मध्य-पूर्व में थे एक जानामाना नाम
कादरी और उनके पिता, दोनों ही मध्य पूर्व को एक जानामाना नाम हैं। परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि कि मध्यपूर्व देशों में उनका कई सालों से आनाजाना था। वहां उनके कई मित्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादरी, उनके पिता और छोटे भाई मंगलवार को ही मिस्त्र की राजधानी कहिरा से बगदाद पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed