{"_id":"d9a53142bf1478d9c4929699804256ba","slug":"up-police-give-security-to-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की मनाही, फिर भी पुलिस तैनात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल की मनाही, फिर भी पुलिस तैनात
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 30 Dec 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर यूपी पुलिस की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। वहीं, गिरनार अपार्टमेंट में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यूपी पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस ने यहां मेटल डिटेक्टर लगाकर करीब दस जवान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद के डीएम और एसएसपी ने रविवार को केजरीवाल के समक्ष प्रोटोकॉल के तहत पुन: सुरक्षा देने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। इसके बाद अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अरविंद से मुलाकात कर लौटे डीएम एसवीएस रंगाराव ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत एक बार फिर मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने का प्रस्ताव रखा गया था।
केजरीवाल को CM बनाने वाले 7 डायलॉग!
विज्ञापन
मगर उन्होंने इंकार कर दिया है। इसके बाद सोसायटी के आसपास पुलिसकर्मी तैनात करने पर मंजूरी दे दी गई है।
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया सोसायटी के आसपास 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोसायटी में प्रवेश करने वालों की जांच की जाएगी। साथ ही यहां एक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है।
इससे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट श्रीप्रकाश गुप्ता और सीओ बॉर्डर अरविंद यादव भी केजरीवाल से मिलने पहुंचे मगर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राजेंद्र कुमार ने केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया।
उधर, दोपहर करीब तीन बजे गिरनार अपार्टमेंट के बाहर शोर मचा रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ बॉर्डर ने बताया कि सोसायटी के साथ आसपास की सुरक्षा के लिए जवान लगातार तैनात रहेंगे।