{"_id":"56615b74-a29c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"up-police-gave-electric-shock-to-a-5-year-old-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ने 5 साल के बच्चे को दिया बिजली का करंट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी पुलिस ने 5 साल के बच्चे को दिया बिजली का करंट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस की वर्दी से 'दाग' हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस बार यूपी की पुलिस पर एक पांच साल के बच्चे को बिजली के करंट देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
इस मामले में मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वंय संज्ञान लेते हुए बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी पुलिस को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विगत 2 फरवरी को चोरी के एक मामले में लखनऊ की पुलिस ने एक पांच साल के बच्चे को थाने ले जाकर कथित तौर पर उसे बिजली के करंट दिए।
विज्ञापन
यह बच्चा कक्षा एक का छात्र है। जुवेनाइल कोर्ट में इस बच्चे को पेश किए जाने के बाद उसके कान के पीछे गहरे जख्म के निशान पाए गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बच्चे को बिजली के करंट दिए।
वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना था कि बच्चे को पकड़े जाने से पहले लोगों ने उसकी पिटाई की थी। इस घटना की खबर मीडिया में आने के बाद मानवाधिकार आयोग ने स्वंय संज्ञान लेकर पुलिस को नोटिस जारी किया।