फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up minister son dies in road mishap

रफ्तार ने ली यूपी के मंत्री के बेटे की जान

Wed, 12 Dec 2012 11:55 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 12 Dec 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
up minister son dies in road mishap

गोमतीनगर के सहारा शहर ओवर ब्रिज पर बुधवार को टाटा सफारी सवार उद्यान मंत्री के बेटे शुभम सिंह (18) की बेकाबू रफ्तार ने जान ले ली। हादसे में टाटा सफारी के परखच्चे उड़ गए। बेकाबू सफारी ओवर ब्रिज के रेलिंग से 50 मीटर रगड़ते हुए बिजली के खंभे में जा टकराई फिर सड़क पार रेलिंग में जा घुसी। शुभम ड्राइविंग सीट से उझल कर बगल की सीट पर गिरा और उसका सिर बिजली के खंभे से जा टकराया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में उद्यान मंत्री राज किशोर सिंह पत्नी सुमन, बेटे देवेंद्र उर्फ शानू, भाई बृज किशोर सिंह उर्फ डिंपल के साथ गौतमपल्ली के मंत्री आवास 9-ए में रहते हैं। उनका छोटा बेटा शुभम कॅरियर कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं का छात्र है और वह दोस्त मन्नान व निजी गनर रमेश को लेकर गोमतीनगर घूमने गया था। पुलिस ने बताया कि इनके साथ पजेरो सवार कुछ और दोस्त भी थे।
विज्ञापन


मन्नान की मानें करीब 11.00 बजे अचानक एक कॉल आई और शुभम ने करीब आधे घंटे बात की। फिर उसने मन्नान व रमेश को सफारी से उतार दिया और ‘यू टर्न’ लेकर आने की बात कहकर सफारी दौड़ा दी। उसने सीएमएस स्कूल चौराहे से ‘यू टर्न’ लिया और वापस आया। फिर उसने सफारी सहारा शहर ओवर ब्रिज की ओर दौड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिज पर सफारी अचानक अनियंत्रित हो गई और सफारी ब्रिज के रेलिंग से रगड़ खाने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई और फिर सड़क पार रेलिंग में जा घुसी। टक्कर में शुभम ड्राइविंग सीट से उछलकर बगल वाली सीट पर गिरा और उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया।

सफारी दो हिस्सों में बिखर गई और उसके भी परखच्चे उड़ गए। दोस्त मन्नान की सूचना पर चाचा डिंपल पहुंचे और भतीजे को लेकर मेयो अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस्ती के चंदेरवा निवासी राज किशोर सिंह हरैया विधान सभा से विधायक हैं।


150 से 170 किमी प्रति घंटे की थी रफ्तार

दोस्तों की मानें तो शुभम गाड़ी चलाने का शौकीन और माहिर था। वह अक्सर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गोमतीनगर के सुनसान इलाके में गाड़ी दौड़ाने आता था। आज भी वह दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। अचानक उसको पता नहीं क्या सूझा कि दोस्त व गनर को उतारकर उसने 150 से 170 किमी प्रति घंटा सफारी दौड़ा दी। दोस्तों की मानें तो शुभम जब भी तनाव में आता था तो वाहन लेकर सुनसान सड़कों पर फर्राटे भरने निकल जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed