फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   up govt will give scholarship to 1.60 million minority students

यूपी: 1.60 लाख अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगा वजीफा

Wed, 31 Oct 2012 12:39 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 12:39 PM IST
विज्ञापन
up govt will give scholarship to 1.60 million minority  students

सरकार ने पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों को वजीफा देने के लिए जिला व मंडलवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से चालू वित्तीय वर्ष में 1.60 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को वजीफा देने की तैयारी है। विभाग की इस योजना से सर्वाधिक फायदा मुरादाबाद, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर व बरेली मंडल के अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगा।

विज्ञापन


योजना से सूबे के सरकारी एवं निजी कॉलेज व विश्वविद्यालय तक के ग्यारहवीं से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई करने वाले अल्पसंख्यक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लक्ष्य का निर्धारण जिलों के जनसंख्या के आधार पर किया गया है। प्रदेश में सर्वाधिक 23,619 विद्यार्थी मुरादाबाद मंडल के हैं। योजना से अल्संख्यक समुदाय में आने वाले मुसलिम विद्यार्थियों के अलावा सिख, इसाई, बौद्ध, जैन और पारसी परिवार के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस योजना के तहत ऐसे अध्ययनरत विद्यार्थी, जिनके अभिभावकों की अधिकतम वार्षिक आय 2 लाख रुपए हो और जिनके गत परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों, को मासिक दर से वजीफा एवं पाठ्यक्र्तम शुल्क का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कितना मिलता है वजीफा
सरकार ग्यारवहीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को वजीफे के तौर पर प्रति माह 140 रुपए, स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को 185 रुपए और पीएचडी के विद्यार्थियों को 330 रुपए की दर से भुगतान करती है। वजीफा की राशि का भुगतान सीधे विद्यार्थियों के खाते में किया जाता है।


इसी तरह पाठ्यक्रम शुल्क के रूप में ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों एक मुश्त सालाना 7000 रुपए एवं व्यवसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 10000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्क्रम के लिए 3000 रुपए प्रति के हिसाब से विद्यार्थी जिस संस्था में अध्ययनरत है उस संस्था के खाते में सीधे पाठ्क्रम शुल्क का भुगतान किया जाता है।

मंडलवार विद्यार्थियों की संख्या
मंडल का नाम ----- विद्यार्थियों की संख्या
लखनऊ ----- 16681
मुरादाबाद ----- 23619
मेरठ ----- 14774
सहारनपुर ----- 12778
देवीपाटन ----- 11501
बरेली ----- 14582
वाराणसी ----- 7070
विन्ध्याचल ----- 2077
आगरा ----- 4723
अलीगढ़ ----- 5221
आजमगढ़ ----- 5736
इलाहाबाद ----- 7561
कानपुर ----- 1213
गोरखपुर ----- 7722
चित्रकुटधाम ----- 1447
झांसी ----- 1777
फैजाबाद ----- 8881
बस्ती ----- 6367

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed