फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP: After Gangrep brutally with old woman, death

यूपीः वृद्धा के साथ गैंगरेप के बाद दरिंदगी, मौत

Tue, 20 Jan 2015 08:58 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
UP: After Gangrep brutally with old woman, death

थाना क्षेत्र स्थित एक स्थान पर रविवार की रात 65 वर्षीय एक वृद्धा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मौका-ए-वारदात पर शराब की चार खाली बोतलें, गिलास और माचिस की डिब्बी पाई गई है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र स्थित एक चट्टी के पास से सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी झोपड़ी के अंदर से उन्हें कराहने की आवाज सुनाई पड़ी। लोगों ने देखा तो अंदर खून से लथपथ एक वृद्धा अर्द्धनग्न हालत में कराह रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद एएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी कमल किशोर और करंडा थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से देसी शराब की तीन और अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल मिली। पास में प्लास्टिक की पांच गिलास, माचिस की डिब्बी व बर्तन आदि बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस ने वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने सबूत एकत्र किए।

चार के खिलाफ नामजद मुकदमा

UP: After Gangrep brutally with old woman, death

एएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना था कि प्रथम दृष्टया जांच में वृद्धा के साथ बेरहमी के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात उजागर हो रही है, लेकिन जिस तरह की दरिंदगी दिख रही है उस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट या फिर आरोपियों के पकड़े जाने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

वृद्ध महिला के एक करीबी ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिक रक्तस्राव से गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सोमवार की सुबह करीब नौ बजे तक वृद्धा झोपड़ी के अंदर कराह रही थी। रात में हुई दरिंदगी के बाद से इतना अधिक रक्तस्राव हुआ कि उसकी जान चली गई। यदि समय पर इलाज मिला होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed