फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   union minister called mamta banerjee 'mad elephant'

केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी को कहा 'पागल हथिनी'

Fri, 19 Jul 2013 05:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
union minister called mamta banerjee 'mad elephant'

पश्चिम बंगाल में नेता एक दूसरे के खिलाफ आग उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता और रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'पागल हाथिनी' करार दिया।

विज्ञापन


मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार को पार्टी के प्रचार के दौरान चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की आलोचना करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि अगर घर का मुखिया ही पागल हाथी की तरह बर्ताव करेगा तो पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में क्या कहा जा सकता है।

बंगाल में इस समय पंचायत चुनाव चल रहे हैं।

खूब चला रहा है बदजुबानी का दौर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला था।

उन्होंने कांग्रेस पर बदजुबानी का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि आगामी आम चुनाव में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री भिखारी हो जाएंगे।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कार्यकर्ताओं को कहा था कि पुलिस वालों पर बम फेंको और निर्दलीय उम्मीदवारों को पीट पीटकर खदेड़ दो। उनके घर जला डालो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बृहस्पतिवार को तृणमूल सांसद तापस पाल ने मर्यादाओं को लांघते हुए आह्वान किया है कि माकपा कार्यकर्ताओं की जूते से पिटाई करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed