दो बीघा जमीन के लिए भतीजे के किए टुकड़े-टुकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद से सटे अलीपुर गांव में केवल दो बीघा जमीन के विवाद में ताऊ ने ही अपने पुत्र के साथ मिलकर भतीजे को फावड़े से काटकर उनकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने अपने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
सहारनपुर के जदौड़ा पांडा गांव निवासी दो भाई मांगा त्यागी और सतीश त्यागी के बीच जमीन बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इनकी जमीन शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र अलीपुरा गांव में पड़ती है।
एसओ थानाभवन के अनुसार इस संबंध में कई बार रिश्तेदार, गांव स्तर पर भी दोनों पक्षों में सुलह-समझौते के प्रयास किए गए, एसडीएम के यहां भी इसका मामला चल रह है। सतीश त्यागी का आरोप है उसका बड़ा भाई मांगा अपने हिस्से से दो बीघा जमीन अधिक बो रहा था, उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद
सतीश का आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका पुत्र विकास अपने खेत में काम करा था, तभी मांगेराम और उसका पुत्र भारत भूषण उर्फ नीटू खेत पर आए और उसके पुत्र विकास की फावड़े और दाव से काटकर हत्या कर दी और भाग गए।
घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर मृतक के परिजन और थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर आस पास के गांव नागल, किशोरपुर और अलीपुरा के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
सीओ थानाभवन और एएसपी वीके मिश्र ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम को भेजा। एएसपी ने एसओ को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजने को कहा।
पत्नी और दो पुत्र छोड़ गया विकास
एसओ थानाभवन राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता सतीश त्यागी की तहरीर पर मृतक के ताऊ मांगेराम और उसके पुत्र भारत भूषण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम दबिश डाल रही है। सहारनपुर पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
मृतक विकास अपने पिता की एक मात्र संतान थी। विकास अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम पुत्रों को रोते बिलखते छोड़ गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह दो बीघा जमीन का विवाद उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा।