{"_id":"78c21354714d7d293e1e92c4d700665d","slug":"uk-teens-resort-to-spoon-trick-to-avoid-forced-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को दी गई अंडर गारमेंट्स में चम्मच रखने की सलाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लड़कियों को दी गई अंडर गारमेंट्स में चम्मच रखने की सलाह
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई देशों में बाल विवाह रोकने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं लेकिन यह अब भी बेरोकटोक जारी है। लेकिन ब्रिटेन में बाल विवाह रोकने का एक अलग ही तरीका निकाला गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की एक चैरिटी संस्था वहां रहने वाले किशोर-किशोरियों खासकर दक्षिण एशियाई समुदाय के बच्चों को बाल विवाह से बचने के लिए 'स्पून ट्रिक' अपनाने को कह रही है। इस तरीके को अपनाकर बच्चे जबरन शादी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
चैरिटी संस्था का कहना है कि जिन बच्चों की दूसरे देश ले जाकर जबरदस्ती कम उम्र में शादी कराई जा रही है वे अपनी अंडरवेयर में एक चम्मच छुपा लें ताकि वह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के समय मेटल डिटेक्टर की पकड़ में आ जाएं।
विज्ञापन
यह उपाय इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि हाल ही में ब्रिटिश सरकार ने बच्चों की स्कूल से छुट्टियों के दौरान उन्हें दूसरे देश घुमाने के बहाने होने वाली जबरन शादी को लेकर अलर्ट जारी किया था।
इस संबंध में पूरे देश में शिक्षकों, डॉक्टरों और एयरपोर्ट स्टाफ को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया था।
मिलेगा शिकायत करने का मौका
हेल्पलाइन चलाने वाली संस्था करमा निरवाणा के प्रवक्ता के अनुसार किशोर कपड़ों में चम्मच छुपा लें। इससे सुरक्षा जांच में कपड़ों में छुपी चम्मच के कारण मेटल डिटेक्टर आवाज करने लगेगा और चम्मच के गुप्तांग में होने का पता चलेगा।
अगर पीड़ित की उम्र 16 या उससे ज्यादा हुई तो उसकी अलग ले जाकर जांच की जाएगी। ऐसे में बच्चों को जबरन शादी की शिकायत करने का एक मौका मिल पाएगा। चैरिटी का दावा है कि यह कई लड़कियों को जबरन शादी से बचाएगा।
प्रवक्ता का कहना है कि अपने परिवार से शादी के लिए सीधा मना करना बहुत मुश्किल है लेकिन इस तरकीब को आजमाकर जबरन शादी से बचा जा सकता है। यह सुरक्षित तरीका है।
भारतीय मूल के कई बच्चे हो रहे शिकार
जबरन बाल विवाह के कई मामलों के अनुसार ब्रिटिश किशोर-किशारियों की उनकी स्कूल की छुट्टियों के दौरान विदेश ले जाकर शादी करा दी जाती है। इनमें खासकर भारतीय मूल के बच्चे शामिल हैं।
सरकार की फोर्स्ड मैरिज यूनिट(एफएमयू) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल गर्मियों की छुट्टियों में जून से अगस्त के बीच जबरन शादी के 400 मामले सामने आए है।
साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इन मामलों में सबसे ज्यादा मदद पाकिस्तान से 47.1%, बांग्लादेश से 11% और भारत से 8% लोगों की ओर से मांगी गई है। एफएमयू अब पीड़ितों की मदद के लिए उन्हें गोपनीय तौर पर एक सलाह कार्ड भी दे रहा है।