फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uk favours closer engagement with narendra modi

अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोले 'नमो-नमो'

Thu, 19 Sep 2013 09:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
uk favours closer engagement with narendra modi

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से पीएम पद का दावेदार घोषित किए गए नरेंद्र मोदी को लेकर विदेशी सरकारों की खटास में अब कमी आती दिख रही है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने मोदी के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

कैमरन ने कहा है कि गुजरात में ब्रिटेन के व्यापक उद्देश्यों को देखते हुए ब्रिटेन, गुजरात और उसके मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निकट संबंध बनाने का पक्षधर है।
विज्ञापन


गरावी गुजरता समूह के साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' में कैमरन ने यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि साल 2002 के गुजरात दंगों के बाद पिछले 12 महीनों में कानूनी प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसमें कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सजा भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरन का मानना है कि नरेंद्र मोदी सहित गुजरात से बेहतर संबंध बनाने से ही ब्रिटेन के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है, जिसमें मानवाधिकार भी शामिल है।

कैमरन से पूछा गया कि साल 2014 के आम चुनावों में अगर मोदी की जीत होती है तो क्या ब्रिटेन उन्हें वीजा जारी करेगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के लेकर प्रतिबद्घ हैं और इसमें भारतीय प्रधानमंत्री का यहां स्वागत करना भी शामिल है।

नरेंद्र मोदी को 13 सितंबर को प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

गुजरात में 2002 के दंगों के बाद ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने खुद को मोदी से अलग कर लिया था और वीजा देने से मना कर दिया था।

लेकिन पिछले कुछ साल से उनका रूख बदलता दिख रहा है। ब्रिटेन के विदेश विभाग कार्यालय के मंत्री ह्यूगो स्वायर ने मार्च में गुजरात में मोदी से मुलाकात में कहा था कि भारतीय और ब्रिटने के संबंधों में यह 'अगला महत्वपूर्ण कदम' है।

यह भी कहा जा रहा है कि ब्रिटेन के इस रुख के पीछे गुजरात में अपना निवेश हित देख रही वहां की बिजनेस लॉबी का हाथ है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed