सवाल पूछते ही आपा खो बैठे बलात्कारी शिवकुमार के भैया-भाभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एनालिस्ट युवती से दुराचार करने के मामले में कोर्ट ने शिवकुमार यादव को दोषी करार दिया है। जब इस संबंध में गांव रामनगर में रहने वाले शिवकुमार के परिवारीजनों से बात की तो बड़े भाई लवकुश ने कहा कि जो जैसा करेगा उसे वैसा ही भरना पड़ेगा। शिवकुमार से हमारा कोई संबंध नहीं है। वह वर्षों से दिल्ली में रह रहा है।
दिल्ली में उबर कैब में एनालिस्ट युवती से दुष्कर्म का दोषी शिवकुमार थाना एलाऊ के ग्राम रामनगर का निवासी है। उसके पिता रामनाथ सिंह व एक भाई लवकुश उसकी पत्नी और पांच बच्चे अभी भी गांव में रहते हैं।
मंगलवार को जब ‘अमर उजाला’ के संवाददाता गांव पहुंचे तो लवकुश और उनकी पत्नी जानवरों का चारा लेकर खेत से आ रहे थे। शिवकुमार के बारे में पूछते ही दोनों का गुबार फट पड़ा। लवकुश ने जहां यह कहा कि जैसा करेगा उसे वैसा ही भरना पड़ेगा।
'कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी में ऐसा नहीं कर सकता'
वहीं, शिवकुमार की भाभी तो मानो आपा ही खो बैठीं। उनका कहना था कि किया शिवकुमार ने और भरना हमें पड़ रहा है। यदि उनके बारे में पूछना है तो दिल्ली जाओ। हमारे से उसका कोई लेना देना नहीं है।
काफी देर चुप रहने के बाद लवकुश ने पूछा कि शिवकुमार को क्या सजा हुई है। उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी। जब बताया गया कि अभी सजा नहीं हुई है सिर्फ कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इसके बाद उनका कहना था कि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी में ऐसा नहीं कर सकता है। जबकि उसकी बीबी और दो बच्चे साथ रहते हों।
उनका कहना है कि गरीब होने के कारण वह शिवकुमार की पैरवी नहीं कर सके। इसके चलते उसे सजा हुई है। वहीं घर पर जब पिता रामनाथ के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह कुसमरा रिश्तेदारी में गए हुए हैं। शिवकुमार ने बताया कि भाई के कृत्य से पूरे गांव में परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा है। इसके बाद वह फिर चुप हो गए। काफी पूछने पर भी उन्होंने इसके बाद किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। सिर्फ यही दोहराया कि जो करेगा सो भरेगा ही।
पहले भी लग चुका है दुष्कर्म का आरोप
दिल्ली में दुष्कर्म का आरोपी थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी शिवकुमार पहले भी इस प्रकार की वारदात कर चुका है। 2013 में ही उस पर थाना एलाऊ क्षेत्र के एक ग्राम की लड़की से दुष्कर्म लगाने का आरोप लगा था। थाना पुलिस ने जांच के बाद 2013 में ही उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वर्तमान में वह जमानत पर चल रहा है।
परिवार में सबसे छोटा है शिव कुमार
शिवकुमार के पिता रामनाथ सिंह यादव रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनके छह बेटे बेटियां हैं। इनमें चार बेटे और दो बेटियां हैं। शिवकुमार सबसे छोटा है। सबसे बड़े भाई राकेश की आठ साल पहले हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर के भाई कुंवर पाल सिंह भी चार साल पहले ही मौत हो गई है। वहीं तीसरे नंबर का भाई लवकुश मंदबुद्धि है। शिवकुमार सबसे छोटा है। इसके अलावा दो बहनों की शादी क्रमश: मथुरा और एटा में हुई है।
दिल्ली पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का ईनाम
दिल्ली में एनालिस्ट युवती संग कैब चालक द्वारा किए गए दुराचार के बाद मथुरा भागे कार चालक शिव कुमार यादव को मथुरा व दिल्ली पुलिस ने सात दिसम्बर 2014 को दबिश देकर हाइवे क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित किया था। हाइवे क्षेत्र की सूर्यनगर चंद्रपुरी कालोनी में किराए के मकान में रहता था और कैब कंपनी की कार उसके घर से बरामद की गई थी।
थाना हाइवे क्षेत्र की चंद्रपुरी सूर्यनगर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले युवक शिवकुमार पुत्र रामनाथ गांव रामनगर थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी दिल्ली में टैक्सी चालक था। गुड़गांव में लौट रही एनालिस्ट युवती भाड़ा तय कर बैठ गई तो शिवकुमार ने दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में उसके साथ दुराचार किया था। इसके बाद वह युवती को उतारकर फरार हुआ था। दबिश में पुलिस ने टैक्सी कार नंबर डीएल 1वाई डी 7910 बरामद की थी। इसके बाद से उसकी पत्नी मकान खाली कर ससुराल चली गई।
शिव कुमार की क्राइम हिस्ट्री
2003 ----------- 354/523 में रिपोर्ट
2003 ----------- गुंडा एक्ट की कार्रवाई
2006 ----------- आर्म्स एक्ट में कार्रवाई, लूट की थी, वादी नहीं आया
2008 ----------- 110 जी में पाबंद, साल भर के लिए
2009 ----------- गुंडा एक्ट में फिर कार्रवाई
2013 ----------- 354 में कार्रवाई