फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two women raped in moving car in gurgaon

चलती कार में दो महिलाओं से 2 घंटे तक रेप

Thu, 27 Jun 2013 05:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
two women raped in moving car in gurgaon

दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में बलात्कार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में दो महिलाओं ने उनके साथ बलात्कार किए जाने का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


दिल्ली की दो महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गुड़गांव के एक इलाके में चलती कार में उनके साथ रेप किया गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात एक से दो बजे के बीच में मेहरौली-गुड़गांव रोड पर एक पब के बाहर दो महिलाएं खड़ी थी। उन्होंने एक सफेद सीडान कार की लिफ्ट स्वीकार की जिसके ड्राइवर ने उन्हें दिल्ली छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


महिलाओं ने पुलिस को बताया कि कार में दो और लोग मौजूद थे जिन्होंने चलती गाड़ी में उनके साथ बलात्कार किया। यह सब कुछ दो घंटे के अंदर हुआ। दोनों ने कार में खुद को बचाने की बहुत कोशिश की। पुलिस को भी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मेडिकल परीक्षण में उनके साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। साथ ही शरीर पर चोट के निशान (हाथ पर काटने के निशान) भी पाए गए हैं।


महिलाओं ने जिन दो आदमियों पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं वे फरार हैं। साथ ही कार और इसके ड्राइवर की भी तलाश जारी है।

पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के बसंतपुर इलाके में चलती बस में 23 साल की मेडिकल छात्रा का बलात्कार हुआ था। 13 दिन के संघर्ष के बाद छात्रा की सिंगापुर में मौत हो गई थी। उसके बाद बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए गए लेकिन ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed