फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two students arrived ATM break for pocket money.

जेब खर्च के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचे दो छात्र

Mon, 21 Dec 2015 08:31 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
Two students arrived ATM break for pocket money.

पढ़ाई कर रहे दो छात्रों ने जेब खर्चे के लिए एक एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद जब एटीएम से पैसे नहीं निकले, तो उन्होंने हथौड़ा से तोड़फोड़ कर दी। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर शातिरों की तलाश की। शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हाईवे पर कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में शोभित हास्पिटल के निकट केनरा बैंक का एटीएम लगा है। पैसे के लालच में और जेबखर्च जुटाने के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले कृष्णानगर चौकी क्षेत्र की प्रोफेसर कालोनी निवासी दो किशोर रात ढाई बजे छेनी, हथौड़ा व पेचकश लेकर एटीएम पर पहुंचे।
विज्ञापन

10वीं-12वीं में पढ़ने वाले हैं दोनों छात्र

Two students arrived ATM break for pocket money.

पहले तो उन्होंने एटीएम का लॉक तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया।

काफी देर तक जब लॉक तोड़ने में असफल रहे, तो मशीन पर छेनी हथौड़े चलाना शुरू किया। काफी देर प्रयास करने के बाद जब पैसे नहीं निकले, तो दोनों चले गए लेकिन यह पूरा घटनाक्रम एटीएम में लगे कैमरों में कैद हो गया।

सुबह सूचना पर कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक कर्मियों से उनके हैड ऑफिस से हार्ड डिस्क से कैमरों की रिकॉडिंग ली, जिसमें चोरों के फोटो मिल गए। पुलिस ने फोटो की शिनाख्त कराई और शाम के वक्त दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छैनी, हथौड़ा व पेचकस आदि बरामद किए हैं। दोनों छात्रों ने पुलिस को सारी बात बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed