फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two records will be shot on yoga day

योग दिवस पर टूटेंगे एक साथ दो रिकार्ड, गुजरात में योग के लिए तय हुआ ड्रेसकोड

Thu, 11 Jun 2015 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
two records will be shot on yoga day

आगामी 21 जून को भारत सहित दुनिया भर में मनाया जाने वाला योग दिवस इतिहास रचेगा। लगभग 30 करोड़ के बजट वाला ये योद दिवस एक साथ दो रिकार्ड तोड़ेगा।

विज्ञापन


योग दिवस में पूरी सरकारी मशीनरी लगी हुई होगी ताकि योग दिवस पर विश्व रिकार्ड बन सके। सरकार ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में आवेदन किया है कि वे योग दिवस के रिकार्ड्स को अपने यहां दर्ज करें।
विज्ञापन


योग दिवस के दिन जो सबसे पहला रिकार्ड टूटेगा वो है कन्याकुमारी स्थित गैर सरकारी संगठन विवेकानन्द केन्द्र का। अभी सबसे बड़ा योग दिवस आयोजित करने का रिकार्ड इसी संस्था के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 साल पहले भारत में बना था रिकार्ड

two records will be shot on yoga day

गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रेस अधिकारी ने अंग्रेजी अखबार The Indian Express को भेजे एक ई-मेल में कहा है कि उन्हें सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से रिकार्ड दो रिकार्ड्स के लिए आवेदन मिले हैं।

गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक अभी यह रिकार्ड विवेकानन्द केन्द्र के पास है।जिसमें एक दिन के योग दिवस में 29,973 बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें 362 स्कूलों ने प्रतिभाग किया था।

उनके द्वारा आयोजित किए गए योग दिवस में 18 मिनट तक सूर्य नमस्कार कराया गया था। ये रिकार्ड 19 नवंबर 2005 को बना था। उसके बाद से अभी तक कोई ये रिकार्ड तोड़ नहीं पाया है।

सरकार नहीं चाहती कोई कमी

two records will be shot on yoga day

गिनिज संस्था ने खुद योग दिवस आयोजित किया था जिसमें 50 देशों के लोग ही शामिल हुए थे। आयुष मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मंत्रालय चाहता है कि आगामी 21 जून को 100 से ज्यादा देशों के लोग राजपथ पर एक साथ योग करें।

अभी तक लगभग 45 देशों ने राजपथ पर आने का न्योता स्वीकार किया है। सरकार योग दिवस में किसी भी तरह की कमी नहीं चाहती इसीलिए  उसने ऑडिटर भी नियुक्त कर रखे हैं जो गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड संस्था को योग दिवस से संबंधित रिपोर्ट सौपेंगे।

21 जून को सुबह 4.15 बजे से 4.30 बजे तक सभी प्रतिभागियों को राजपथ पर पहुंच जाना होगा। सरकार ने राजपथ पर योग कराने के लिए 1400 मीटर की जगह का इंतजाम किया है। सरकारी अफसरों को यह आदेश मिला है कि वे 5.30 बजे तक योग स्थल पर पहुंच जाएं।

गुजरात में बताया ड्रेसकोड

two records will be shot on yoga day

योद दिवस के लिए गुजरात में ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। पुरुषों को योग स्थल बरमूडा पहन कर आने की साफ मनाही वहीं महिलाओं को सलवार और कमीज पहन कर योग करने आना होगा।

पुरुषों को योग करने के लिए कुर्ता पायजामा पहन कर जाना होगा। यह आदेश योग समिति की ओर से जारी किया गया है कि यो योग दिवस के दिन पश्चिमी परिधानों से परहेज करें और वही परिधान पहने जो भारतीय संस्कृति का दर्शन कराएं।

समिति के अध्यक्ष राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र चूडास्माह हैं जो इसमें कुछ गलत नहीं मानते। उनका मानना है कि योग मानसिक व शारीरिक शांति के लिए है इसलिए योग करने वाले का परिधान भी अनुकूल होना चाहिए। - See more at: http://www.jagran.com/news/national-dress-code-for-world-yoga-day-in-gujarat-12466853.html#sthash.gZafzxnl.dpuf

योग समिति के अध्यक्ष राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र चूडास्माह है। ड्रेस कोड के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। योग करने के दौरान परिधान अनुकूल होना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र चूडास्माह हैं जो इसमें कुछ गलत नहीं मानते। उनका मानना है कि योग मानसिक व शारीरिक शांति के लिए है इसलिए योग करने वाले का परिधान भी अनुकूल होना चाहिए। - See more at: http://www.jagran.com/news/national-dress-code-for-world-yoga-day-in-gujarat-12466853.html#sthash.gZafzxnl.dpuf


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed