फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two Muslim girls will try to make yoga of Amit Shah

दो मुस्लिम लड़कियां कराएंगी अमित शाह को योग

Thu, 18 Jun 2015 11:42 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
two Muslim girls will try to make yoga of Amit Shah

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार की राजधानी पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम मैदान में आयोजित योग कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दो मुस्लिम लड़कियां योग कराएंगी।

विज्ञापन


बिहार झारखंड पतंजलि योगपीठ के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया, ‘रुखसाना खातून और बिस्मिल्ला खातून अमित शाह तथा अन्य मशहूर हस्तियों को योग सिखाएंगी।

इन मशहूर हस्तियों में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।’ ये दोनों किशोरियां बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया ब्लाक के लाल सरैयां गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


कुमार के मुताबिक, योगासन और प्राणायाम में निपुण होने के कारण इन दोनों लड़कियों को चुना गया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका समेत योग की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं और कैंपों में ये दोनों लड़कियां भारत का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। योग धर्म के नाम पर इंसानों के बीच भेद नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह के साथ ये भी करेंगे योग

two Muslim girls will try to make yoga of Amit Shah

शाह के अलावा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, कौशल विकास और उद्यमिता मामलों के मंत्री राजीव प्रताप रुडी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री राम कृपाल यादव भी योग दिवस के मौके पर शिरकत करेंगे।

इनके अलावा लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्रियों के भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है। इस कार्यक्रम का आयोजन बाबा राम देव की ओर से संचालित पतंजलि योगपीठ की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed