फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two minister back to murli manohar joshi stand on ganga issue

जोशी के सामने मोदी के दो मंत्रियों ने डाले हथियार

Sat, 06 Jun 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Jun 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
two minister back to murli manohar joshi stand on ganga issue

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी के तीखे तेवरों के सामने मोदी सरकार के दो मंत्रियों को हथियार डालना पड़ा। गंगा सफाई मंत्री उमा भारती ने जहां जोशी से मिल कर नमामि गंगे योजना पर उनका मार्गदर्शन लेने की बात कही, वहीं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंगा में जल यातायात शुरू करने की योजना के मामले में पर्यावरण हितों का ध्यान रखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जोशी ने गंगा सफाई के लिए शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि टुकड़ों में सफाई की योजना से गंगा 50 साल में भी साफ नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


aइस दौरान जोशी ने गंगा में जल परिवहन की गडकरी की योजना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने इन परियोजनाओं से जुड़े विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की समझ पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि परिवहन योजना के लिए जरूरी पर्यावरण अध्ययन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा पूछेंगी जोशी से, ऐसा क्यों कहा

two minister back to murli manohar joshi stand on ganga issue

जोशी के तीखे तेवर और मोदी सरकार की ड्रीम परियोजनाओं पर उठाए गए सवाल के जवाब में उमा ने कहा कि वह और गडकरी जल्द ही जोशी से मिल कर इन परियोजनाओं पर उनका मार्गदर्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद जोशी से पूछेंगी कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है। उनके जो भी सुझाव होंगे, उसे परियोजना में शामिल कराया जाएगा।

दूसरी ओर गडकरी ने भी हथियार डालते हुए कहा कि गंगा में परिवहन की योजना शुरू करने से पहले पर्यावरण हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। गडकरी ने भी जोशी से मिल कर उनके सुझाव हासिल करने की बात कही। जोशी के बयान पर भाजपा ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

क्या कहा था जोशी ने
‘मेरे एक मित्र मंत्री गंगा में जहाज चलाने की बात करते हैं। नदियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, पर मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा होगा कैसे? कभी यहां साफ करो, कभी वहां साफ करो, गंगा की टुकड़ों में सफाई नहीं हो सकती। इसके लिए समेकित नीति बनानी होगी। बिना अविरल हुए गंगा निर्मल कैसे हो पाएंगी, यह मुझे कोई नहीं बता रहा है।’
 - डा. मुरली मनोहर जोशी (वरिष्ठ भाजपा नेता)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed