फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two militants killed in telangana

तेलंगाना में मारे गए बिजनौर से भागे आतंकी

Sat, 04 Apr 2015 09:24 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
two militants killed in telangana

तेलंगाना के नालगोंडा जिले में पुलिस के साथ शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन सिमी के दो कुख्यात सदस्य मारे गए। पुलिस ने इनकी पहचान मोहम्मद एजाजुद्दीन और मोहम्मद असलम के तौर पर की है।

विज्ञापन


पिछले साल 12 सितंबर को यूपी के बिजनौर में हुए बम धमाके से भी इसके तार बताए जा रहे हैं। तीन अक्तूबर 2013 को पांच अन्य साथियों के साथ ये दोनों मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित तांत्या भील जेल से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान पुलिस कांस्टेबल नागा राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर बाला गंगी रेड्डी और सब इंस्पेक्टर सिद्धैया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन दोनों को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए दोनों सिमी सदस्य दो दिन पहले नालगोंडा जिले के सूर्यपेट इलाके में स्थित बस स्टेशन पर हुई गोलीबारी में कथित तौर पर शामिल थे। इस घटना में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए थे।

पिछले साल बिजनौर में हुए धमाके से जुड़े थे तार

two militants killed in telangana

खबरों के मुताबिक, नालगोंडा पुलिस को सूचना मिली कि जिले के सीतारामपुरम गांव में कुछ बंदूकधारियों ने शरण ले रखी है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही इन लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी और वहां से भाग खड़े हुए।

यहां से ये लोग अरवापल्ली गांव में पहुंचे। जब पुलिस इनका पीछा करते हुए यहां पहुंची तो ये लोग डी कोथापल्ली गांव की छोटी पहाड़ियों पर पहुंच गए। पुलिस ने पहाड़ी को चारों ओर से घेर लिया।

हालांकि यहां से भी ये लोग पास के जानकीपुरम में भागने में कामयाब रहे। पुलिस के साथ जानकीपुरम फिर मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल नागा राजू की मौत हो गई, जबकि पुलिस की गोलीबारी में ये दोनों मारे गए।

मुठभेड़ में एक कांस्टेबल की भी मौत

two militants killed in telangana

घटना के बाद नालगोंडा जिले में अफरा तफरी का माहौल है। तेलंगाना के डीजीपी अनुराग शर्मा ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। मुठभेड़ के बाद इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिमी के बाकी अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

क्या हुआ था बिजनौर में
पिछले साल 12 सितंबर को एक धमाके से यूपी का बिजनौर जिला दहल गया था। तेलंगाना में मारे गए एजाजुद्दीन और असल ने ही इस धमाके को अंजाम दिया था। एजादुद्दीन गिरोह का सरगना था। कुछ महीने पहले बिजनौर में एक विधवा के मकान में गलत पहचान बताकर ये दोनों किराएदार के रूप में रह रहे थे।

मकान में ही बम बनाते समय धोखे से धमाका हो गया था। धमाके में ये दोनों भी जख्मी हो गए थे। इसी के बाद से ये दोनों फरार चल रहे थे। पूरे पश्चिमी यूपी में इनकी तलाश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed