फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two gang rape in uttar pradesh

एक के बाद एक गैंगरेप से फिर दहल उठा यूपी

Thu, 02 Apr 2015 01:09 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
two gang rape in uttar pradesh

असलहों के बल पर चचेरी-तहेरी बहनों के साथ पांच लड़कों ने रेप किया। घटना बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार रात उस समय हुई, जब लड़कियां अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत गईं थीं। असलहों का भय दिखाकर लड़कियों को खेत में खींचा गया और उसके बाद दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बुधवार को बदायूं जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले व घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले में बदायूं जिले के ही जरीफनगर थाने में घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बदायूं जिले के एक गांव में दो चचेरी बहनें, जिनकी उम्र 12-13 वर्ष है, एक साथ शौच के लिए निकलीं थीं। यूकेलिप्टिस के खेत के पास पहले से मौजूद पांच लड़कों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर इन दोनों के साथ दुष्कर्म किया और धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी भाग रहे थे तभी लड़कियों ने शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर लोग दौड़े और इसके बाद पूरा गांव लड़कों की तलाश में भागदौड़ करने लगा। घटना के आरोपी पांचों लड़कों को पकड़ लिया।

जरीफनगर के थाना प्रभारी गंगा सिंह यादव ने बताया कि घटनाक्रम रात्रि का है जबकि लड़कों को सुबह 10:30 बजे पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पकड़े गए पांचों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास से दो देसी रायफलें बरामद की गई हैं।

गोंडा में रिश्तेदारों ने विधवा को लहूलुहान कर किया गैंगरेप

two gang rape in uttar pradesh

दूसरी घटना गोंडा के वजीरगंज की है जहां दो रिश्तेदारों ने हैवानियत की हदें पार कर खेत गई महिला को अगवाकर स्कूल में उसकी पिटाई की और चेहरे को चाकुओं से गोदने के बाद गैंगरेप किया। आरोपी बाद में महिला को मरा जानकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल में मौत से जूझ रही है।

पुलिस ने विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे के खिलाफ लूट व गैंगरेप का केस दर्ज किया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विधवा मंगलवार शाम खेत की तरफ गई थी। काफी देर वापस न लौटने पर घरवालों ने उसे तलाशा तो वह पास के उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास गंभीर रूप से घायल मिली।

साड़ी से उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। उसने बताया कि रेप का विरोध करने पर विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे ने उसके चेहरे को चाकुओं से गोद डाला व उसके बाद दुराचार किया। बेहोश महिला को मरा समझकर दोनों उसकी नाक की कील, गले की मटरमाला व पायल लूट ले गए ताकि उन पर शक न हो।

घरवाले महिला को लेकर रात में थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा। फिलहाल महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। महिला की सास ने बताया कि बहू की तबियत ठीक नही थी।

वह खेत की तरफ निकली थी लौटते समय उसकी सगी बहन का बेटा व उसके देवर के दामाद ने ही उसकी बहू का कपड़े से मुंह दबाकर उठा ले गए और उसकी अस्मत लूट ली। मामले में पीड़ित के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने विनोद कुमार व पवन कुमार दुबे के खिलाफ लूट व रेप का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed