फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two editor of zee news arrested in extort money

जी न्यूज के दो संपादक पैसा उगाही में गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2012 12:32 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 28 Nov 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
two editor of zee news arrested in extort money

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के प्रमुख समीर अहलूवालिया को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी से सौ करोड़ रुपये की उगाही के प्रयासों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि बहुचर्चित कोयला घोटाले में जिंदल की कंपनी के विरुद्ध खबर न चलाने की मांग करते हुए इन्होंने धन उगाही का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।

विज्ञापन


जिंदल समूह ने करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से इस मामले में शिकायत की थी। नवीन जिंदल ने पिछले महीने एक स्टिंग ऑपरेशन की सीडी मीडिया में दिखाई थी, जिसमें जी के संपादकों को जिंदल समूह के अधिकारियों से सौदेबाजी करते दिखाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सीडी की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद संपादकों की गिरफ्तारी की गई है। इन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन संपादकों को सीडी में कहते दिखाया गया था कि यदि जिंदल समूह उन्हें धन दे दे तो उसके खिलाफ चैनल द्वारा प्रसारित की जा रही खबरें रोक दी जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवीन जिंदल ने कहा था कि जी न्यूज बीते एक महीने से आधारहीन, झूठी और गढ़ी हुई खबरें प्रसारित करके मुझे और मेरी कंपनी को बदनाम कर रहा है, ऐसे में हम यह कदम उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने इन आरोपों को को मनगढ़ंत बताया था और कहा था कि जिंदल समूह चैनल पर उसके खिलाफ समाचार न चलाने का दबाव बना रहा था। नवीन जिंदल ने आरोप लगाया कि पहले जी के संपादकों ने 20 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में बढ़ा कर सौ करोड़ रुपये कर दिया। जिंदल समूह द्वारा सीडी मीडिया में दिखाने के बाद जी न्यूज ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ 150 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया था, जिस पर पलटवार करते हुए जिंदल ने मीडिया समूह के विरुद्ध 200 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोका था।

अपने संपादकों की गिरफ्तारी को जी न्यूज ने प्रेस की आजादी पर हमला करार दिया है। अपने बयान में कंपनी ने कहा कि जब मामला अदालत में है तब दिल्ली पुलिस ने नवीन जिंदल के इशारे पर यह गिरफ्तारी की है। चैनल ने जिंदल समूह पर अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि यह गिरफ्तारी इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाती है। उसने गिरफ्तारी को भारतीय इतिहास का काला दिन करार दिया।


अभियान से गिरफ्तारी तक
- सितंबर-अक्टूबर में जी न्यूज ने जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड के खिलाफ कोयला घोटाले में कथित भूमिका को लेकर अभियान छेड़ा।
- 2 अक्टूबर को जिंदल समूह ने पुलिस में जी न्यूज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
- 19 अक्टूबर को सुधीर चौधरी को ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने कोषाध्यक्ष पद से हटाया, सदस्यता खारिज की।
- 25 अक्टूबर को नवीन जिंदल ने स्टिंग ऑपरेशन की सीडी दिखाई, सुधीर चौधरी-समीर अहलूवालिया को ब्लैकमेलिंग का प्रयास करते दिखाया, चौधरी और अहलूवालिया ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया।
- 27 अक्टूबर को जी न्यूज ने जिंदल को 150 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा, बदले में जिंदल ने 200 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोका।
- 27 नवंबर को सीडी की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सुधीर चौधरी-समीर अहलूवालिया को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed