{"_id":"4224af2a-7e67-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"two-cops-part-of-hit-squads-held-in-ishrat-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत एनकाउंटर केस में दो पुलिस अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इशरत एनकाउंटर केस में दो पुलिस अफसर गिरफ्तार
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Sun, 24 Feb 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के चर्चित इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने दो और पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डीएसपी पद से रिटायर हुए जेजी परमार और मौजूदा डीएसपी तरुण बारोट शामिल हैं। यह दोनों ही 2004 में हुए इस फर्जी एनकाउंटर को अंजाम देने वाली टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन
परमार और बारोट दोनों पहले से ही सादिक जमाल फर्जी एनकाउंटर मामले में न्यायिक हिरासत में थे। ये दोनों इशरत एनकाउंटर के समय इंस्पेक्टर थे। इशरत और उसके तीन सहयोगियों का 15 जून, 2004 में फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया था।
विज्ञापन
उस समय पुलिस ने दावा किया था कि ये चारों मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के अभियान पर निकले थे। इस मामले में बृहस्पतिवार को एजेंसी ने क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के एसपी गिरीश सिंघल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इस तरह मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हालांकि अदालत ने सीबीआई की परमार को रिमांड पर लेने की अपील खारिज कर दी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।