फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two brothers held for hosting pakistan flag

जमीन पर तिरंगा बिछाकर फहराया पाक का झंडा

Mon, 17 Aug 2015 12:42 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Two brothers held for hosting pakistan flag

स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर के गोला में दो युवकों को जमीन पर तिरंगा बिछाकर उसके ऊपर टेबल रखकर पाकिस्तान का झंडा फहराने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार की शाम अपनी इस करतूत का फोटो फेसबुक और वॉट्सऐप पर दोस्तों से शेयर कर दिया। जानकारी के बाद गोला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके मोबाइल को कब्जे में ले लिए।

एसएसपी के निर्देश पर देर रात दोनों भाइयों पर राष्ट्रीय गौरव का अपमान, वैमनस्यता फैलाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी प्रदीप कुमार ने बताया मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल करेगी। एसओ गोला को कस्बे के लोगों ने शनिवार की शाम छह बजे वार्ड नंबर चार में रहने वाले शौकत के बेटे फिरोज और अफरोज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की सूचना दी। 

लोगों ने बताया कि दोनों ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जमीन पर तिरंगा फैलाकर उसके ऊपर टेबल रख पाकिस्तान का झंडा फहराने वाली तस्वीर पोस्ट की है।

विज्ञापन

तनाव फैल गया

Two brothers held for hosting pakistan flag

एसओ ने फेसबुक अकाउंट चेक कराया तो सूचना ठीक मिली। पुलिस को उन्होंने जांच के लिए भेजा तो पता चला कि कस्बे के कई युवकों के मोबाइल पर दोनों ने यह फोटो वाट्स एप के जरिये भेजा था।

कस्बे में यह फोटो वायरल होने के साथ ही तनाव फैल गया। शौकत के घर पहुंच पुलिस ने फिरोज और अफरोज को हिरासत में लेने के साथ ही उनके मोबाइल कब्जे में लेकर एसएसपी को सूचना दी।

देर रात एसएसपी के निर्देश पर दोनों भाइयों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव का अपमान करने, वैमनस्यता फैलाने तथा आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed