फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tunda admitted to aiims after chest pain

टुंडा एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

Fri, 23 Aug 2013 09:26 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
tunda admitted to aiims after chest pain

लश्कर आतंकी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उसका कार्डियक सेंटर में इलाज चल रहा है। विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) ने बताया कि टुंडा का ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। उसको पेट की भी बीमारी है।

टुंडा को शुक्रवार दोपहर 2.15 बजे सफदरजंग से कड़ी सुरक्षा घेरे में एम्स लाया गया। आतंकी को पहले आपातकालीन विभाग ले जाया गया, जहां से उसे इंटेंसिव कार्डियक केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया।

वहां दिल्ली पुलिस के कमांडो और जवानों को तैनात किया गया है। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने सिर्फ इतना बताया कि टुंडा को सीएन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


टुंडा को बृहस्पतिवार रात सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई। रात करीब 12 बजे उसको सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

शुरुआती जांच के बाद टुंडा को कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे एम्स रेफर करने का फैसला लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल में टुंडा की हृदय जांच में पता चला कि उसे एंजियोग्राफी की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर एंजियोप्लास्टी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ये सुविधाएं सफदरजंग अस्पताल में भी हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उसे एम्स रेफर किया गया। सफदरजंग के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि मामला बहुत संवेदनशील है, इसलिए कुछ बोलना ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed