फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   trs rules out accepting hyderabad joint capital

हैदराबाद को साझा राजधानी बनाने के खिलाफ टीआरएस

Sun, 04 Aug 2013 08:42 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
हैदराबाद/एजेंसी Updated Sun, 04 Aug 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
trs rules out accepting hyderabad joint capital

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की स्थायी संयुक्त राजधानी या फिर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की मांग का विरोध किया है। उनका कहना है कि हैदराबाद का प्रशासन तेलंगाना सरकार द्वारा ही संचालित होना चाहिए।

विज्ञापन


तेलंगाना जर्नलिस्ट फोरम में टीआरएस प्रमुख ने कहा कि आंध्र में जब तक नई राजधानी के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक आंध्र प्रदेश सरकार हैदराबाद से अपना शासन चला सकती है, इसमें टीआरएस को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हैदराबाद का प्रशासन तेलंगाना सरकार द्वारा ही संचालित होना चाहिए।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाने की मंजूरी के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने हैदराबाद को 10 साल तक तेलंगाना और रायलसीमा तथा आंध्र की राजधानी बनाए रखने का प्रस्ताव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायलसीमा और तटीय आंध्र इलाके में किसी भी प्रमुख शहर में राजधानी बनाए जाने लायक मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इसको देखते हुए कुछ नेताओं ने हैदराबाद को दोनों प्रदेशों की स्थायी राजधानी या फिर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की मांग की है।


राव ने आंध्र के सरकारी कर्मचारियों को तेलंगाना इलाकों को छोड़कर जाने संबंधी अपने बयान से भी इंकार किया है। उन्होंने कहा कि आपसे किसने जाने को कहा है। आप अपना काम करें। आप 10 साल तक यहां काम करें। आप यहां से रिटायर हों, यहां फ्लैट खरीदें और यहीं रहें, हमें कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed