फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tripura Governor reacts sharply as Ghulam Ali performs in Kolkata amid Malda violence

पाकिस्तानियों के जुल्मों को भूल गए हैं बंगाली पंडित, बोले राज्यपाल

Wed, 13 Jan 2016 05:28 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Tripura Governor reacts sharply as Ghulam Ali performs in Kolkata amid Malda violence

कोलकाता में आयोजित पाकिस्तानी गायक गुलाम अली के कार्यक्रम को लेकर त्रिपुरा के राज्यपाल ने टिप्पणी की है। उन्होंने गुलाम अली पर सीधा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तानियों का सबसे ज्यादा अत्याचार बंगाली पंडितों ने ही झेला है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तानी गायक गुलाम अली कोलकाता में हैं। धरती पर किसी ने पाकिस्तानियों के उतने अत्याचार नहीं झेले जितना बंगाली पंडितों ने छेला। हरिप्रसाद शास्त्री (बंगाली भाषाविद्) ने कहा बंगाली सब भूल गए हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ममता बनर्जी ने आयोजित किया कार्यक्रम

Tripura Governor reacts sharply as Ghulam Ali performs in Kolkata amid Malda violence

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, '12 फरवरी 1950 को आशुगंज के मेघना पुल पार करने वाले सभी ट्रेनों को रोक लिया गया। सभी हिंदुओं को चाकू मारकर नदी में फेंक दिया गया।'

कोलकाता में गुलाम अली का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग ने आयोजित किया था। यह मंत्रालय ममता बनर्जी के पास ही है। गुलाम अली छोटे और मध्यम उद्यम के एक व्यापार मेले के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन नेताजी इंडोर स्टेडियम किया गया था जहां ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

आपको बता दें कि राज्यपाल बनाए जाने से पहले तथागत राय पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख थे। उस दौरान भी वह अपने बयानों और विवादित पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। हाल ही में राय ने एक ट्वीट कर विवाद को जन्म दे दिया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 1993 मुंबई बम धमाके के दोषी याकूब मेमन की शोक यात्रा में जितने भी लोग शामिल हुए थे वो संभावित आतंकवादी हैं। खुफिया एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed