फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tripura Governor DY Patil heart attack

त्रिपुरा के गवर्नर डीवाई पाटिल को दिल का दौरा

Tue, 15 Jan 2013 08:14 PM IST
अमरावती (महाराष्ट्र)/एजेंसी
अमरावती (महाराष्ट्र)/एजेंसी Updated Tue, 15 Jan 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
Tripura Governor DY Patil heart attack

त्रिपुरा के गवर्नर डीवाई पाटिल को दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डिप्टी कलेक्टर सचिन कालांतरे ने बताया कि उनकी धमनियों में अवरोध आ गया है और डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


सुबह उन्होंने हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल (एचवीपीएम) के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी मौजूद थीं। इसी दौरान वह काफी असहज महसूस करने लगे और भाषण के दौरान उन्होंने कुछ दवाइयां भी खाईं।
विज्ञापन


बाद में उन्हें सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उनके डॉक्टर अनिल मेशराम द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें डॉ विजय भटकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि पाटिल को उल्टी भी हुई और खूब पसीना भी आ रहा था। 77 वर्षीय पाटिल को 1991 में सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed