{"_id":"577c147e-187f-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"tripura-congress-president-charged-with-assault-on-colonel","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पर कर्नल पर हमले का आरोप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पर कर्नल पर हमले का आरोप
अगरतला/एजेंसी
Updated Wed, 17 Oct 2012 10:53 PM IST
विज्ञापन
त्रिपुरा में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और उनके बड़े भाई पर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की पिटाई करने और सार्वजनिक रूप से अपमान करने का आरोप लगा है। सेना ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है और सरकार से तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीमापुर स्थित 3 कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग एके साहनी ने मंगलवार को मामले पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दोनों ही आरोपी व्यक्ति प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं।
घटना 27 जुलाई को निजी टेलीकॉम कंपनी के आउटलेट की है। सेना के एक वरिष्ठ कर्नल बीबी यादव मनमाने बिल की शिकायत करने आउटलेट गए थे। उन्होंने चुकाए गए बिल की रसीद मांगी लेकिन आउटलेट मालिक ने इससे इनकार कर दिया। इस पर नाराजगी जताने पर सैन्य अधिकारी की पिटाई की गई और सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। आउटलेट का मालिक संदीप बर्मन त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन का बेटा और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष सुदीप राय बर्मन का बड़ा भाई है।
सेना ने घटना को गंभीरता से लिया है और इसे पुलिस और नागरिक प्रशासन के सामने उठाया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा है कि न्याय के लिए घटना की प्राथमिकता पर जांच कराने की जरूरत है। कर्नल यादव ने शनिवार को वेस्ट अगरतला पुलिस स्टेशन में टीपीसीसी अध्यक्ष सुदीप राय बर्मन और उनके बड़े भाई संदीप राय बर्मन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर संदीप ने भी रविवार को यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यादव ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि इंटरनेट डॉटा कार्ड लौटाने के बाद पैसा मांगने पर संदीप के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान टीपीसीसी अध्यक्ष सुदीप विवाद के बीच में आए और उसकी पिटाई कर दी। इसके अलावा उन्होंने संदीप के पैर छूने के लिए भी मजबूर किया। वहीं दूसरी ओर टीपीसीसी अध्यक्ष का दावा है कि कर्नल ने उनके भाई की पिटाई की।